रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लालपुर में एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी. हत्या के बाद दो दिनों तक लाश को दीवान में छिपा कर रखा था. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या की वजह परिवारिक विवाद बतायी जा रही है. लालपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक घर के दीवान में महिला बबिता साहू की लाश मिली. मृतका के पति कीर्तन साहू को टिकरापारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
मामले की जानकारी देते हुए टिकरापारा थाना प्रभारी अमित बेरिया ने बताया कि 11 मई की शाम को बबिता और कीर्तन साहू के बीच विवाद हुआ था. उसके बाद गला दबाकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी. 12 मई की शाम को पति ने रिपोर्ट कि और बताया कि उसकी पत्नी की किसी ने हत्या कर दीवान में भर दिया है. आरोपी कीर्तन साहू का झूठ ज्यादा देर तक पुलिस के सामने टिक नहीं सका. पुलिस ने प्राथमिक विवेचना में ही हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
क्या थी विवाद की वजह
आपके शहर से (रायपुर)

Mahasamund News: इस दुकान में मिलती है स्पेशल आलूचाप और मंगोड़ी, मंत्री भी स्वाद के दीवाने

CGPSC Result: किसान का बेटा बना CEO, चौथे प्रयास में CGPSC किया क्रैक

शनिदेव की पूजा करते समय भूल से भी न करें ये गलती, लग सकती है बुरी नजर

NEET विवाद: NTA की सफाई- ‘कपड़े उतरवाकर या बदलवाकर नहीं की गई कोई जांच’

OMG! महिला ने एक साथ दिया तीन बेटियों को जन्म, हैरत में अस्पताल कर्मी, पिता गदगद

कांगेर नेशनल पार्क में दिखा विलुप्त प्रजाति का भेड़िया, ट्रैप कैमरों में तस्वीरें हुईं कैद

Board Result: दुर्ग की बेटी ने किया टॉप, एसपी अभिषेक पल्लव ने जेल में बंद पिता से मिलवाया, जानें पूरा मामला

Good News: लाइसेंस और RC बनते ही व्हाट्सएप पर आएगा मैसेज, RTO की नई व्यवस्था

Recruitment 2023: टीचर बनने का सुनहरा मौका, यहां निकली हैं भर्तियां, देखें पूरी डिटेल

पुलिस कॉन्स्टेबल बना डिप्टी कलेक्टर, 3 बार असफल होने पर भी नहीं मानी थी हार

खबर का असर: RI और पटवारी को बंधक बनाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, टीम से की थी मारपीट
प्राथमिक विवेचना में पता चला है कि पति और पत्नी की दो अलग-अलग शादियां हुई हैं. शादी के बाद दोनों भले ही एक साथ रहते थे मगर दोनों में विवाद काफी होता था. आरोपी कीर्तन साहू शराब भी पीता था. दोनों के बीच विवाद की वजह भी यही रहती थी. टिकरापारा पुलिस ने इस मामले में विवेचना के बाद आरोप पति को गिरफ्तार कर लिया है.
हत्या के बाद दो दिन एक रात सोया दीवान पर पति
कीर्तन साहू अपनी पत्नी बबीता की हत्या के बाद घर के दीवान पलंग पर ही सोता रहा. बड़े ही शातिर तरीके से उसने हत्या की प्लानिंग की फिर हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद फरियादी बन कर थाने भी जा पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. शव से दुर्गंध आने के बाद वो खुद रिपोर्ट लिखाने पुलिस के पास गया था
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Chhattisagrh news, Crime News, Wife murder
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 19:26 IST








