NEET विवाद: NTA की सफाई- ‘कपड़े उतरवाकर या बदलवाकर नहीं की गई कोई जांच’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

NEET controversy: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने बताया कि चेन्नई, कोलकाता और मुंबई में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी के परीक्षा केंद्रों पर असंवेदनशील तरीके से तलाशी लेने की कोई घटना नहीं हुई. एनटीए द्वारा एक आंतरिक जांच में पाया गया कि मीडिया की कुछ खबरों और सोशल मीडिया पोस्ट में लगाए जा रहे आरोप ‘असत्य’ हैं.

कुछ दावे पिछले साल की परीक्षा के दौरान की घटनाओं के
मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट रविवार को 4,000 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई थी. एनटीए की रिपोर्ट के मुताबिक, हुगली की घटना में एक पुरुष परीक्षार्थी निर्धारित वर्दी के बजाए “कार्गो ट्राउजर और फॉर्मल कवर्ड बूट्स” पहनकर आया था. एनटीए के अधिकारियों ने यह भी कहा कि उन्होंने वीडियो फुटेज की जांच की, जिसमें पाया गया कि कुछ दावे पिछले साल की परीक्षा के दौरान की घटनाओं के हैं.

आंसर की जारी होने का इंतजार
NEET 2023 की उत्तर कुंजी जल्द ही जारी की जाएगी. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) अपनी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर NEET UG की आधिकारिक उत्तर कुंजी की पीडीएफ जारी करेगी. नीट आंसर की 2023 के अलावा एनटीए नीट यूजी 2023 रिस्पॉन्स शीट भी जारी करेगा. NEET UG 2023 का आयोजन 7 मई को MBBS, BDS, BSc नर्सिंग और आयुष प्रोग्राम में दाखिला देने के लिए किया गया था.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

आंसर की को चुनौती देने के लिए 200 रुपए फीस
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA)अनंतिम NEET 2023 उत्तर कुंजी जारी करेगी. एनईईटी यूजी 2023 के लिए उपस्थित होने वाले आवेदक किसी भी आपत्ति के मामले में अनंतिम उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकेंगे. NTA NEET उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए छात्रों को प्रति प्रश्न 200 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क देना होगा.

इसके बाद नीट यूजी 2023 के परिणाम नीट यूजी 2023 की अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किए जाएंगे. (भाषे के इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें-
IIT Madras: JEE Main के बिना भी IIT में पढ़ने का सपना होगा साकार, बस पास करनी होगी ये परीक्षा, जानें डिटेल
IAS Officer: इन खूबियों के बिना नहीं बन पाएंगे IAS, सरकारी नौकरी मिलने के बाद भी रहेंगे परेशान

Tags: Education news, NEET, Neet exam

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें