सर्वेश श्रीवास्तव/ अयोध्या. धर्म नगरी अयोध्या में एक तरफ भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है. तो दूसरी तरफ यात्री की सुविधा के लिए अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन और श्री राम इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी राम मंदिर नुमा ही बनाया जा रहा है. इतना ही नहीं जिस पत्थर से भगवान राम का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है उसी राजस्थान के बंसी पहाड़पुर के पत्थरों से अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का भी निर्माण किया जा रहा है. जनवरी 2024 में भगवान राम अपने भव्य गर्भ ग्रह में विराजमान होंगे. तो ऐसी स्थिति में अयोध्या को पर्यटन स्तर पर सजाने की कवायद भी योगी सरकार ने तेज कर दी है. हालांकि अयोध्या को सजाने और संवारने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है.
जहां एक तरफ श्रद्धालु सड़क मार्ग से धर्म नगरी अयोध्या पहुंचेंगे तो दूसरी तरफ हवाई यान से भी श्रद्धालु धर्म नगरी अयोध्या पहुंचे. इसके लिए एयरपोर्ट के प्रथम चरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. एयरपोर्ट के रनवे का काम लगभग 90 फीसदी पूरा हो चुका है. तो वहीं टर्मिनल बिल्डिंग का काम भी 60 फ़ीसदी से ज्यादा पूरा हो गया है.
आपके शहर से (अयोध्या)

Moradabad News: नगर निगम की लाइब्रेरी को किया जा रहा डिजिटल, छात्र छात्राओं को मिलेगी ये सुविधा

Shani Jayanti 2023: ऐसा करने से शनि देव होते हैं नाराज, काशी के ज्योतिषी से जानें शनि जयंती पर कैसे करें पूजा

ज्ञानवापी का ‘शिवलिंग’ कितना पुराना साइंटिफिक सर्वे के जरिए लगाया जाएगा पता, हाईकोर्ट ने पलटा वाराणसी के जिला जज का फैसला

CBSE 10th Board Result 2023: आगरा का टॉपर बना अनुभव दीप्ति शर्मा, मां से किया फाइटर पायलट बनने का वादा

Ram Mandir: अयोध्या में जल्द दर्शन देंगे भगवान राम, देखें भव्य मंदिर निर्माण की ताजा तस्वीरें

मथुरा में इस दुकान पर मिलती है फ्लाइंग लस्सी, 50 साल से स्वाद की बादशाहत कायम

20 साल से MBBS कर रहा है ये शख्स, न खुद हो पाया पास, न अब तक छोड़ी सीट

Unnao Crime News : जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी दबंगों ने महिला को पीटा, झोपड़ी में लगाई आग, वीडियो वायरल

Basti News : भौकाल काटने के लिए बनाया ‘तमंचे पर डिस्को’ वाला वीडियो….अब आफत में आई जान..

8000 फीट की ऊंचाई से जंपिंग के दौरान हाईटेंशन लाइन में उलझा पैराशूट, कमांडो अंकुर शर्मा की मौत

NEET विवाद: एनटीए ने कर ली फुटेज की जांच, ‘गलत तरीके के जांच के आरोप फर्जी, दावे पिछले साल की घटनाओं के’
एयरपोर्ट के लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू
एयरपोर्ट निर्माण में लगे कारदायी संस्था की माने तो जुलाई-अगस्त तक एयरपोर्ट के प्रथम चरण का कार्य पूरा हो जाएगा. यानी उसके बाद कुछ ही महीने बाद श्रद्धालु हवाई यान से धर्म नगरी अयोध्या पहुंच सकेंगे. इतना ही नहीं निर्माण कार्य के साथ-साथ एयरपोर्ट के लाइसेंस की भी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगस्त माह तक काम पूरा होने की उम्मीद है. उसके बाद दो-तीन महीने का समय और लग सकता है. यानी कि ऐसे में देश दुनिया के करोड़ों राम भक्तों के लिए दीपोत्सव तक अयोध्या एयरपोर्ट से उड़ान भर सकते हैं.
श्रीराम एयरपोर्ट पर दिखेगी भगवान राम की झलक
इतना ही नहीं अयोध्या में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचते ही आपको धर्म नगरी अयोध्या में होने का एहसास भी होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि एयरपोर्ट के एंट्री गेट और निकासी गेट पर भी भगवान राम के जीवन पर आधारित कलाकृतियां को उतारा जाएगा. अयोध्या की संस्कृति का भाषण अयोध्या पहुंचने वाले राम भक्त राममय नजर आए इसके लिए एयरपोर्ट की दीवारों पर भी भगवान राम की कथा का वर्णन किया जाएगा.
पूरे विश्व की निगाहें अयोध्या पर टिकी है
अयोध्या के संत समाज भी बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट को देखकर उत्साहित हैं. संतो ने कहा एयरपोर्ट का निर्माण होने के बाद ना सिर्फ अयोध्या बल्कि सनातन संस्कृति से पूरी दुनिया जुड़ सकेगी. हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास कहते हैं कि जब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जब से प्रधानमंत्री बने तब से लगातार अयोध्या में विकास की गंगा बह रही है. पूर्ववर्ती सरकारों में उपेक्षित रहने वाली अयोध्या आज देखिए अयोध्या की छटा है आज पूरे विश्व की निगाहें अयोध्या पर टिकी है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ayodhya News, UP news
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 19:24 IST








