टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड: हत्यारों की होगी फैशियल मैपिंग, 7 मोबाइल खोलेंगे मर्डर का राज !

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के चारों आरोपियों की फेशियल मैपिंग करवाएगी. फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री में चारों आरोपियों की फेशियल मेंपिग के जरिए पुलिस यह तस्दीक करेगी कि सीसीटीवी में नजर आ रहे चारों आरोपी यही हैं, ताकि कोर्ट में आरोपी हत्याकांड से मुकरे नहीं. इसलिए फॉरेंसिक तरीके से सीसीटीवी की तस्वीरें और फिजिकल तौर पर आरोपियों के चेहरों की मैपिंग कराई जाएगी. इसकी रिपोर्ट दिल्ली पुलिस के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगी. इस मामले में चार्जशीट करते वक्त फेश रिक्जनेशन के जरिए चारों आरोपियों की ये फैशियल मैपिंग होगी

टिल्लू हत्याकांड के पहले जेल स्टाफ ने करीब 7 फोन इन आरोपियों के पास से बरामद किए थे, जिन्हें भी स्पेशल सेल जल्द अपने कब्जे में लेकर उन फोन कॉल की डिटेल्स खंगालेगी ताकि ये पता चल सके की हत्याकांड के पहले आरोपियों ने कहा कहां फोन किया या उनके पास कहां कहां से फोन आए. गिरफ्तार चारो आरोपियों में से दो आरोपियों ने खून से सने कपड़े और जूते भी स्पेशल सेल ने बरामद कर लिए हैं उन्हें भी फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. ये कपड़े और जूते जेल में ही छिपा दिए गए थे. तलाशी के दौरान यह बरामद किए गए है.

टिल्लू की मौत के बाद अपनी जेल की बैरक में चारों आरोपियों ने जश्न मनाया. सभी टिल्लू की मौत के बाद खूब नाचे थे. दिल्ली पुलिस कोर्ट में आरोपियों को पेश कर इनकी फिर रिमांड लेगी. अधिकारियों का कहना है कि मामले की तफ्तीश जारी है. खुद स्पेशल सेल के स्पेशल सीपी तिहाड़ जाकर घटना स्थल का मुआयना कर चुके हैं.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

Tags: Delhi Crime News, Delhi news, Tihar jail

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें