04

नीला देवी ने फैसले के पीछे की सीधी वजह न बताते हुए एक किस्सा सुनाया, जो उनकी शादी के तुरंत बाद का था. नीला देवी अपनी बहन के बच्चों से बहुत लाड़-दुलार करती थीं. वे शादी के बाद जब बहन की संतानों से मिलने पहंचीं, तब शम्मी कपूर ने देखा कि नीला देवी ने अपनी बहन के बच्चों को गोद में बैठाया हुआ है. शम्मी कपूर ने उस वक्त नीला देवी से कुछ नहीं कहा, लेकिन जब वे घर आईं, तो उन्होंने सिर्फ एक वाक्य कहा, ‘मैं उस दिन बहुत खुश होऊंगा, जिस दिन कंचन और आदित्य उसी तरह तुम्हारी गोदी में बैठे होंगे.’ (फोटो साभार: Instagram@littlemissbiggins)
Author: Up Head Line
Views: 32








