विशाल भटनागर/मेरठ. बदलते दौर की बात की जाए तो कोई भी वैवाहिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम हो महिलाओं में आर्टिफिशियल एवं कॉस्टयूम ज्वैलरी के प्रति काफी आकर्षक देखा जाता है. शहर भर में विभिन्न ऐसी दुकान आपको मिल जाएगी. जहां बेहतर से बेहतर आर्टिफिशियल ज्वैलरी मिल जाएगी.
ऐसे में अगर आप भी कॉस्टयूम और आर्टिफिशियल ज्वेलरी का प्रशिक्षण प्राप्त कर क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं. तो ऐसे सभी महिलाओं के लिए बेहतर अवसर है. उन्हें केनरा आरसेटी द्वारा निशुल्क माध्यम से आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा.
केनरा आरसेटी में कार्यरत माधुरी शर्मा ने बताया कि जो भी महिलाएं कॉस्टयूम, आर्टिफिशियल ज्वेलरी का कोर्स करना चाहती हैं. ऐसी सभी महिलाओं को संस्थान द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा. जिसके लिए वह 19 मई तक आवेदन कर सकती है. इतना ही नहीं अगर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के समूह होंगे. तो उनके लिए भी ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने बताया कि यह कोर्स 10 दिन का होगा. जिसमें सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्रतिदिन कक्षाओं का संचालन किया जाएगा.
आपके शहर से (मेरठ)

UP Nikay Chunav 2023: कहीं सपा नेता को पोलिंग बूथ पर गिरा-गिराकर का पीटा, तो कहीं रोने लगी उम्मीदवार

Stress Free Life: अगर जूझ रहे हैं तनाव की समस्या से.. तो मेरठ में यहां काउंसलिंग से होगा नि:शुल्क समाधान

UP Nagar Nikay Chunav: अगर आपके पास भी नहीं पहुंची वोट की पर्ची, यहां फोन कर जल्द बनवा लें

Meerut News: तकनीकी व्यवस्था में उलझा आईटीएमएस, बंद पड़ी है ऑनलाइन चालान प्रक्रिया

CCSU Meerut: पीएचडी स्टूडेंटस को बड़ी राहत, अब 16 मई तक ले सकते हैं एडमिशन

Gold-Silver Price Today: मेरठ में 4 दिन बाद सोने और चांदी के दाम में फिर आया उछाल, जानें आज के भाव

Meerut News : 15 मई को होगा ऐतिहासिक नौचंदी मेले का शुभारंभ, 30 दिनों तक सितारों का लगेगा जमावड़ा

1971 के युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाने वाला टी-55 टैंक मेरठ कॉलेज में हुआ स्थापित, युवा ले सकेंगे प्रेरणा

UP Nikay Chunav : क्या है नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और पंचायत में अंतर

Gold-Silver Price Today: मेरठ में सोने और चांदी की कीमत ने फिर पकड़ी रफ्तार, आज हुआ इतना इजाफ़ा

UP पुलिस की राडार पर एक और मोस्ट वांटेड अपराधी बदन सिंह बद्दो, बढ़ाई जाएगी इनाम की राशि
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
जो भी महिलाएं इस कोर्स के लिए आवेदन करना चाहती हैं. वह मेरठ से संबंध किसी भी ग्राम पंचायत क्षेत्र की रहने वाली होनी चाहिए. इसी के साथ ही प्रशिक्षण हेतु आधार कार्ड, परिचय पत्र, बैंक की पासबुक, राशन कार्ड, 5 फोटो लाने होंगे. सभी दस्तावेजों के दो फोटो सेट बना कर लाए.
इससे कि एक संस्थान में जमा हो जाए और दूसरा संबंधित बैंक को भेजा जा सके ताकि प्रशिक्षण के बाद आसानी से लोन मिल सके. उसके लिए संस्थान द्वारा ही आपक दस्तावेजों को आगे भी बढ़ाया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए 9627102902 दो एवं 8273422540 नंबर पर कॉल कर संपर्क कर सकते हैं. बताते चलें कि संस्थान में प्रशिक्षण से लेकर नाश्ते एवं खाने की व्यवस्था भी नि:शुल्क रहती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Meerut news, UP news
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 19:52 IST








