
नई दिल्ली. भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है. देश में करोड़ों लोग रोजाना भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं. लेकिन कई बार ट्रेन लेट हो जाती है तो मन दुखी हो जाता है. ऐसे में अगर आप भी ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो इस खबर को एक बार पढ़ लीजिए. आज हम इस खबर के माध्यम से बताएंगे कि कैसे आप घर बैठे ट्रेन रनिंग स्टेटस पता कर सकते हैं.
ट्रेन स्टेटस चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- आधिकारिक वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं.
- इसके बाद कैप्चा डालें.
- दिए गए टेक्स्ट बॉक्स में ट्रेन नंबर दर्ज करें.
- तारीख चुनें.
- इसके बाद ट्रेन की स्थिति आपको स्क्रीन पर दिख जाएगी.
NTES ऐप से भी चेक कर सकते हैं स्टेटस
रेलवे की NTES (National Train Enquiry System) ऐप की मदद से आप किसी भी ट्रेन का लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस चेक कर सकते हैं. आपको अपने स्मार्ट फोन में गूगल प्ले पर जा कर NTES ऐप डाउनलोड करना होगा. अब आपको ‘स्पॉट योर ट्रेन’ विकल्प पर क्लिक करना है, फिर आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आपको अपनी ट्रेन का नंबर भरना है. अब आपको आपकी ट्रेन कहां पर है, अगला स्टेशन कौन सा है, ट्रेन समय पर चल रही है या लेट है आदि जानकारी मिल जाएंगी.
Google Maps से पता चलेगी किसी भी ट्रेन की लाइव लोकेशन
Google Maps के जरिए न केवल आप रास्ता जान सकते हैं बल्कि इसके एक फीचर से आप ट्रेन का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं. गूगल मैप्स के में आपको ट्रेन के पहुंचने, देरी सहित कई जानकारियां मिल जाएंगी.
139 पर कॉल करके जान सकते हैं ट्रेन की स्थिति
लाइव स्टेटस जानने के लिए आप रेलवे से भी पूछताछ कर सकते हैं. 139 पर कॉल करके आप ट्रेन की स्थिति की जानकारी ले सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Indian railway, Indian Railways, Railway, Railway Knowledge, Railways
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 20:00 IST








