ICC World Test Championship Final 2023 Updated team india squad injury replacement Date Time Venue Live Streaming Squads And All You Need To Know

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. आईपीएल 2023 में रॉयल बैंगलोर के खिलाफ एक मैच के दौरान केएल राहुल के चोटिल होने के बाद बीबीआई ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 (डब्ल्यूटीसी) के लिए अपडेटिड भारतीय टीम का ऐलान किया. आईपीएल के दौरान फील्डिंग करते हुए केएल राहुल चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें सर्जरी की जरूरत थी. ऐसे में बीसीसीआई ने केएल राहुल को डब्ल्यूटीसी के लिए चुनी गई भारतीय टीम से बाहर कर दिया. डब्ल्यूटीसी के लिए चुनी गई अपडेटिड टीम इंडिया में केएल राहुल की जगह अब ईशान किशन को शामिल किया गया है.

भारत 7 जून से 11 जून, 2023 तक द ओवल, लंदन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करने के लिए तैयार है. भारतीय टीम का ऐलान हो चुका था, जिसमें अजिंक्य रहाणे की वापसी हुई. इस टीम जसप्रीत बुमराह को चोट की वजह से शामिल नहीं किया जा सका, जो भारत के लिए बड़ा झटका भी है. लेकिन 8 मई को एक बार फिर से अपडेटिड स्क्वॉयड का ऐलान किया गया. इसमें बताया गया कि केएल राहुल बाहर हो गए और उनकी जांघ की सर्जरी होगी. राहुल की जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया. भारत के लिए 14 वनडे और 27 टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले ईशान किशन का टेस्ट डेब्यू करना अभी बाकी है.

ईशान किशन या केएस भरत, WTC फाइनल में किसे मिलेगा मौका? आंकड़े देख कीजिए फैसला

पिछले साल के अंत में हुए कार एक्सीडेंट से विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भी नहीं उबर पाए हैं. ऐसे में उनकी जगह केएस भरत को टीम में शामिल किया गया है. केएस भरत के अलावा टीम में दूसरे विकेटकीपर अब ईशान किशन हैं. इसके अलावा जयदेव उनादकट की स्थिति पर कोई फैसला नहीं लिया गया है. उनादकट भी आईपीएल के दौरान चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. वह एनसीए में रिहैबलिटेशन से गुजर रहे हैं, लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में उनके स्थान को लेकर अभी कोई ऐलान नहीं किया गया है. जयदेव उनादकट पर अभी फैसला होना बाकी है.

IPL to Team India: यशस्वी जायसवाल से तिलक वर्मा तक 5 क्रिकेट, खटखटा रहे टीम इंडिया का दरवाजा, मिलेगा मौका?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए चुनी गई भारतीय टीम के उमेश यादव भी हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं. उन्हें आईपीएल के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए चोट लग गई थी. उमेश यादव भी अभी रिहैबलिटेशन से गुजर रहे हैं. वहीं, टीम में तीन खिलाड़ियों को स्टैंडबाय के रूप में चुना गया है- ऋतुराज गायकवाड़, मुकेश कुमार और सूर्यकुमार यादव.

WTC फाइनल के लिए अपडेटिड भारतीय टीम:

ओपनर: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल
मध्य क्रम के बल्लेबाज: चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे
विकेटकीपर: केएस भरत, ईशान किशन
स्पिनर्स: रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल
तेज गेंदबाज: शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट
स्टैंडबाय खिलाड़ी: ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मुकेश कुमार

डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 कब खेला जाएगा?
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 7-11 जून के बीच खेला जाएगा. इसके अलावा बारिश के कारण खेल खराब होने की स्थिति में (12 जून) एक रिजर्व डे होगा.

डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 कौन-सी दो टीमें खेलेंगी?
भारत और ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 खेलेंगे.

डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 कहां आयोजित किया जाएगा?
विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल 2023 लंदन के ओवल में खेला जाएगा.

डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 के लिए खेल किस समय शुरू होगा?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का मैच हर दिन दोपहर 02:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होने की उम्मीद है.

डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 को टेलीविजन पर कहां देखा जा सकता है?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को टेलीविजन पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है.

क्या डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 के लिए लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी?
डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम *:
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुशेन, नाथन लायन, मिचेल मार्श, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर.

Tags: India vs Australia, Pat cummins, Rohit sharma, World test championship, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें