‘उन्होंने मेरे सपने को अपने कंधों पर…’ कोहली की शानदार करियर के पीछे किसका हाथ? इंस्टा पोस्ट में जानिए

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

विराट कोहली ने कोच राजकुमार शर्मा के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट
राजकुमार शर्मा ने विराट को क्रिकेट का ककहरा सिखाया
विराट ने अपने गुरु का कुछ यूं जताया आभार

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के सफल करियर के पीछे किसका हाथ है? कोहली पिछले 15 साल से टीम इंडिया के मजबूत स्तंभ बने हुए हैं. वह इस समय आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के लिए खेल रहे हैं. 34 वर्षीय विराट का एक इंस्टा पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय बचपन के कोच राजकुमार शर्मा (Rajkumar Sharma) को दिया है. विराट हाल में राजकुमार शर्मा से दिल्ली में अपने होम ग्राउंड पर मिले थे. तब उनका गुरु का पैर छूते हुए वीडियो और फोटोज वायरल हुए थे.

विराट कोहली ने गुरुवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर राजकुमार शर्मा के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते उनका आभार जताया है. विराट ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘कुछ लोग ऐसे हैं जिनके लिए खेल हमेशा दूसरे नंबर पर आता है. इसलिए मुझे लगता है कि ऐसे लोगों के साथ जश्न मनाना जरूरी है जिन्होंने पहले दिन से आप पर विश्वास जताया. मैं राजकुमार सर का हमेशा आभारी हूं. वह ना सिर्फ मेरा कोच हैं बल्कि मेंटोर भी रहे. जिन्होंने मेरी जर्नी में हमेशा मेरा सपोर्ट किया है. मैं केवल एक लड़का था जिसने सपने देखने की हिम्मत की लेकिन यह आपका विश्वास था जिन्होंने मुझे 15 साल पहले भारतीय जर्सी पहनने में मदद की.’

यह भी पढ़ें:KKR vs RR Live Score: कोलकाता बनाम राजस्थान में घमासान, आंकड़ों में कौन किसपर भारी, टॉस थोड़ी देर में

ICC ODI Rankings: पाकिस्तान से पिछड़ गई टीम इंडिया, अफगानिस्तान की बड़ी छलांग

virat kohli, rajkumar sharma, virat kohli coach rajkumar sharm, virat kohli childhood coach, virat kohli post for rajkumar sharma, virat kohli instagram post coach, rajkumar sharma virat kohli coach, virat kohli thanks rajkumar sharma, virat kohli instagram post for coach, विराट कोहली कोच, राजकुमार शर्मा, विराट कोहली

विराट कोहली ने राजकुमार शर्मा के लिए किया इमोशनल पोस्ट.

कोहली ने कोच का यूं जताया आभार
विराट कोहली इस समय आरसीबी की ओर से आईपीएल के 15वें एडिशन में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने इस आईपीएल में अभी तक 11 मैचों में 420 रन बनाए हैं जिसमें 6 अर्धशतक शामिल है. वह ऑरेंज कैप की रेस में 5वें नंबर पर हैं. आरसीबी के पूर्व कप्तान ने आगे लिखा,’ हर सलाह के लिए, बैटिंग के हर सबक के लिए, मेरे सिर पर थप्पड़ और पीठ पर थपकी वहीं मेरे सपने को अपना समझकर पूरा करने के लिए मैं आपका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं.’

कोहली ने 2008 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा
विराट ने अपने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2008 में की थी. साल 2010 में टी20 और 2011 में टेस्ट में डेब्यू किया. विराट के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 75 शतक हैं. दाएं हाथ के बैटर कोहली अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को कभी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बना सके जिसका उन्हें हमेशा मलाल रहेगा.

Tags: Team india, Virat Kohli

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें