UP Nikay Chunav 2023 : नगर निकाय चुनाव में दिव्यांगों और बुजुर्गों में दिखा गजब का उत्साह, चलने में असमर्थ महिला ने डाला वोट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संजय यादव/बाराबंकी. उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के अंतिम चरण के लिए मतदान आज जारी है. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. बुजुर्गों और दिव्यांगों में वोट डालने को लेकर काफी उत्साह नजर आया . पैरों से मजबूर बुजुर्ग महिला ने पोलिंग बूथ पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया तो वहीं दूसरी तरफ एक दिव्यांग को 2 लोगों ने उठाकर उसे पोलिंग बूथ तक पहुंचाया जिसकी तस्वीर कैमरे में कैद हुई.

बाराबंकी जिले की एक नगर पालिका परिषद और 13 नगर पंचायतो में मतदान हो रहा है. मतदाता बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ जो सबसे रोचक तस्वीर सामने आई है. वह एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की है ये महिला खड़ी नहीं हो पा रही थी लेकिन मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंची और अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. बुजुर्ग महिला के चेहरे पर गजब का उत्साह देखने को मिला.

मतदान के प्रति लोगों में दिखा उत्साह
दूसरी तस्वीर बाराबंकी के फतेहपुर नगर पंचायतपोलिंग बूथ की है. जहां पर एक दिव्यांग व्यक्ति जो दोनों पैरों से चलने में असमर्थ है. वह अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पर दो लोगों के सहारे पहुंचा और अपने मताधिकार का प्रयोग किया. यह तस्वीर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही है . मतदान करने के लिए लोग अपनी मत को हथियार बना रहे हैं और बढ़-चढ़कर पोलिंग बूथ पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.

दिव्यांग मतदाता हुए परेशान
दिव्यांग व्यक्ति की पत्नी का कहना है मेरे पति वोट डालने को कह रहे थे. इसलिए इनको हम वोट डलवाने लाए हैं. पर यहां पर दिव्यांगों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है. न तो व्हीलचेयर है. जिससे इनको ले जाया जा सके. इसलिए 2 लोगों इनको कंधे पर बिठाकर और वोट डलवाने लाए है.

Tags: Barabanki News, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें