
हिमांशु अग्रवाल/छतरपुर: वर्षों से अनुकम्पा नियुक्ति का इंतजार कर रहे लोगों को छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान और परिवार में खुशियां आईं. कलेक्ट्रेट परिसर में अनुकंपा नियुक्ति का इंतजार कर रहे लोगों का कैंप आयोजित किया गया. इस कैंप में 15 आवेदन अनुकंपा नियुक्ति के थे, जिन्हें शासन के निर्देशानुसार नियुक्ति पत्र दिया गया.
कैंप में कलेक्टर के हाथों नौकरी मिलने पर लोगों ने भी शुभकामनाएं दीं. कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देशन एवं एडीएम नमः शिवाय अरजरिया के नेतृत्व में डीईओ शिक्षा विभाग एवं ट्रेजरी अधिकारी के प्रयास से कलेक्ट्रेट कार्यालय में 15 आवेदकों में से 10 को शिक्षा विभाग छतरपुर में चतुर्थ श्रेणी के पद पर नियुक्ति मिली. साथ ही राज्य शासन राजस्व मंत्रालय के जारी आदेशानुसार 5 अनुकंपा अभ्यर्थियों को प्रोसेस सर्वर के पद पर नियुक्ति दी गई.
कलेक्टर ने दी बधाई
एक ही दिन में कुल 15 अनुकंपा प्रकरणों का निराकरण कर कलेक्टर संदीप जीआर द्वारा अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए और माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं. कलेक्टर ने नियुक्ति प्रक्रिया में सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी बधाई दी.
इन्हें मिली नियुक्ति
अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले कर्मचारी शिक्षा विभाग छतरपुर में चतुर्थ श्रेणी में कुलदीप सिंह पवार, अभय कुमार कबीर, गोविंद राय, बृजेन्द्र कुमार पटेल, साकेत कुमार द्विवेदी, कमलेश बसोर, प्रमोद कुमार अहिरवार, सुशील कुमार प्रजापति, राजकुमारी अहिरवार एवं दीपक राजपूत सहित 10 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति दी गई. साथ ही प्रोसेस सर्वर में भास्कर श्रीवास, जुनैद, रामसुंदर, प्रीतम सिंह यादव, जितेन्द्र को नियुक्त प्रमाण पत्र दिए गए. नियुक्ति पाकर सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे और सभी ने जिला एवं राज्य शासन का आभार जताया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 18:10 IST








