पटना. दानापुर के बिहटा में ऑनलाइन शराब डिलीवरी का खेल धड़ल्ले से चल रहा है. इसका खुलासा बिहटा पुलिस ने तब किया जब एक शख्स ने फ्लिपकार्ट से सैनिटाइजर का ऑर्डर किया और उसकी जगह पर पहुंची दो पेटी अंग्रेजी शराब. शख्स ने इसको लेकर बिहटा थाने में शिकायत की जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
दरअसल, मामला पटना के बिहटा का थाना इलाके से सामने आया है जहां थाने में पुलिस ने ऑनलाइन ऐप के जरिए आर्डर की गई दो पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है. लगभग 180ml के टेट्रा पैक के 96 पीस पुलिस ने बरामद किए हैं. इसमें कुल लगभग 18 लीटर शराब जब्त की गई.
इस मामले पर बिहटा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने मीडिया से जानकारी देते हुए बताया कि फ्लिपकार्ट के जरिए एक व्यक्ति ने सैनिटाइजर का आर्डर दिया था. लेकिन, सैनिटाइजर के जगह पर शराब की दो पेटी डिलीवरी की है. जब उक्त व्यक्ति ने पेटी को खोली तो देखा कि शराब अंदर रखी हुई थी. जिसके तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पेटी को जब्त कर लिया है.
आपके शहर से (पटना)

मनचले ने रेप के बाद पीड़िता की हत्या की फिर दफनाया, कोर्ट ने 14 साल बाद सुनायी सजा-ए-मौत

Bihar Caste Census: बिहार सरकार पहंची सुप्रीम कोर्ट । Nitish Kumar | Top News | Hindi News

मुजफ्फरपुर के लोगों को खूब पसंद आ रहा हैं कुल्हड़ पिज्जा, यूट्यूब से सीखा बनाने का तरीका

Bhagalpur News: TMBU में एकेडमिक काउंसिल की बैठक आयोजित, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर

Gold Rate in Patna: पटना में महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत स्थिर, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट

कहीं मार न डाले! 7 दिन में 3 नाइट गार्ड की हत्या से खौफ का साया, टोली में बंटकर रतजगा कर रहे लोग, मददगार बनी पुलिस

1 दर्जन से अधिक FIR, पूर्व मुखिया पति की हत्या कर पत्नी को बनाया मुखिया,अब शिवदीप लांडे के हत्थे चढ़ा कोशी का आतंक

OMG: बिहार में पुलिसवाले करवाते हैं शराब तस्करी! एक कांस्टेबल समेत 5 गिरफ्तार, 2 दारोगा फरार

नीतीश कुमार के स्वागत के दौरान कंफ्यूज हुए JDU कार्यकर्ता! दिखाने लगे 2 तरह के झंडे, आखिर क्या है पूरा मामला?

बिहार: स्कूल में मिला दुनिया का सबसे खतरनाक सांप, डंसते ही 10 सेकेंड में जमा देता है खून; देखें Video
थानाध्याक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि खरीदार और विक्रेता, यानी बायर और सेलर दोनों व्यक्ति से पूछताछ में पुलिस जुटी हुई है. साथ ही जिस जगह से यह शराब आई है उसका भी पता लगाया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि वाकई में यह बड़ा मामला है जिसका खुलासा जल्द किया जाएगा. बहरहाल, ये मामला सामने आने के बाद तो लोग यही कह रहे कि पुलिस डाल-डाल तो शराब कारोबारी पात-पात.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 17:42 IST








