dispute-with-his-wife-the-young-man-created-ruckus-by-climbing-the-mobile-tower – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीयूष शर्मा/मुरादाबाद. यूपी के मुरादाबाद में शोले फिल्म जैसा नजारा देखने को मिला, यहां एक पति पत्नी से नाराज होकर मोबाइल के टावर पर चढ़ गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक युवक टावर पर चढ़ा है और अपनी समस्या लोगों से साझा करता हुआ दिखाई दे रहा है. इसके साथ ही बताया गया कि पुलिस ने जब इसकी समस्या का हल कराने का आश्वासन दिया. तो यह नीचे उतर कर आया था.

दरअसल, फिल्म शोले की तर्ज पर अपने घरेलू मसले का हल ढूंढने के लिए एक युवक मंगलवार की शाम गंगा मंदिर के नजदीक टावर पर चढ़ गया. यह नजारा देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. थाना नागफनी पुलिस ने युवक को समस्या का हल करने का आश्वासन देकर उसे उतारने में सफलता हासिल की थी.

पत्नी से नाराज होकर टावर पर चढ़ा था युवक
पुलिस के अनुसार जोगियान निवासी विकास की 3 साल पहले शादी हुई थी. मंगलवार की शाम वह गंगा नदी के किनारे टावर पर चढ़कर बहकी बहकी बातें करने लगा. आरोप लगाया कि उसे पत्नी और ससुराल वाले काफी परेशान कर रहे हैं. वह टावर से कूद कर आत्महत्या करेगा. घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे. उन्होंने युवक को आश्वस्त किया कि टावर से उतरने पर उसकी समस्या का हल निकाला जाएगा. पुलिस का आश्वासन पाकर वह नीचे उतर आया.

शराब पीने का आदी है युवक
इसके साथ ही पत्नी से पूछने पर पता चला कि युवक शराब पीता है. इसी कारण पत्नी उससे परेशान रहती है. पत्नी का कहना है कि वह पति को कई बार नशा करने के लिए समझा चुकी है. फिर भी वह मानने के लिए तैयार नहीं है और दिन प्रतिदिन लड़ाई करता रहता है. अब युवक के टावर पर चढ़कर फिल्म शोले की तर्ज पर अपनी समस्या को बताते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खी बना हुआ है.

Tags: Moradabad News, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें