आदित्य तिवारी/भोपाल: प्रदेश के लगभग सभी स्कूलों में इस सप्ताह से समर वेकेशन की शुरुआत होने वाली है. शहर में इसको लेकर तैयारियां भी जोरों से शुरू हो गई हैं. हालांकि, कई जगह ऐसे भी हैं, जहां समर कैंप लग चुके हैं. शहर के बच्चे बड़ी संख्या में स्पोर्ट्स, आर्ट्स, कल्चर आदि जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं.
लेकिन मौजूदा दौर में ऑनलाइन गेम बच्चों को ज्यादा लुभा रहे हैं. यही वजह है कि शहर में कई सारे इंडोर गेम जोन मौजूद हैं. मॉल के अंदर गेमिंग स्टूडियो को मिलाकर कुल 30 से भी ज्यादा गेम जोन खुल चुके हैं. इन सारे गेम जोन्स में हर एज ग्रुप के बच्चों के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं. छोटे बच्चों के लिए 3D रूम तथा बड़े बच्चों के लिए 7D रूम डिजाइन करवाए गए हैं. बता दें कि गर्मी की छुट्टियां शुरू होने से पहले ही इन गेम जोन्स की बुकिंग शुरू हो चुकी है.
फिजिकल एक्टिविटी वाले गेमिंग जोन
पिछले 2 साल में विदेशी तर्ज पर भोपाल में कई सारे गेमिंग जोन तैयार किए गए. गेमिंग जोन सेंटर के मालिक फैज आलम ने बताया कि 5 सालों में ही गेमिंग जोन का क्रेज काफी तेजी से बढ़ा है. यही कारण है कि इसकी मार्केट भी उतनी ही तेजी आगे बढ़ रही है. देश में कोरोना के बाद से ही आउटडोर तथा फिजिकल गेम्स का चलन कम हो गया है. आज कल ऐसे गेमिंग जोन्स बनाए जा रहे हैं जिसमें बच्चों का फिजिकल एक्टिविटी भी हो सके.
आपके शहर से (भोपाल)

रामकथा के यजमान की पत्नी को ले भागा कथा वाचक का शिष्य, जिसने भी सुना वो सन्न

Bhind Weather Update: भिंड में सूरज ने दिखाए कड़े तेवर, तापमान 42 डिग्री के पार

Parvovirus : कुत्तों में तेजी से फैल रहा है जानलेवा पार्वो वायरस, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय

Rewa News : किसान ध्यान दें! इन योजनाओं का लाभ उठाकर करें उन्नत खेती, होगा मुनाफा

PHOTOS: 62 साल की महिला की मौत के बाद अंगदान, किडनी ले जाने भोपाल से इंदौर तक बनाया ग्रीन कॉरिडोर

MP: 2123 करोड़ रुपये का ब्याज माफ करेगी सरकार, 11 लाख से ज्यादा किसानों को होगा फायदा

OMG : जलती चिता से लाश का नरमुंड चुरा ले गया युवक, बाइक पर रखकर घूम रहा था

एमपी विधानसभा चुनाव 2023 : कांग्रेस का दीपक बनेंगे जोशी, शिवराज के खिलाफ बुधनी से लड़ सकते हैं चुनाव!

MP: ग्वालियर के चार पूर्व मंत्रियों ने विधानसभा चुनाव के लिए ठोकी ताल, सिंधिया समर्थकों की मुश्किलें बढ़ीं

ये हैं मध्य प्रदेश के 4 सबसे ज्यादा प्रभावशाली बाबा, टिकट दिलाने से लेकर हार-जीत के दाव-पेंच तक बताते हैं

गौरी सरोवर हादसा : प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करते वक्त हुआ झगड़ा, आशिक ने तालाब में गिराई कार
गेम जोन में मिल रही ये सुविधाएं
7 डी गेमिंग जोन: इस गेमिंग जोन में आपको बहुत सारे गेम्स के विकल्प मिलते हैं. जिसमें आप रियल टाइम में रेसिंग, हॉरर, डिजास्टर मैनेजमेंट, रोलर कोस्टर, वॉरियर, बॉलिंग, डायनासोर, ट्वाइलाइट और डांसिंग गेम्स खेल सकते हैं. हमें रियल लाइफ एक्सपीरियंस का अनुभव होता है. इसी वजह से इन गेम्स में बिजली की गड़गड़ाहट, पानी की बौछारें, एयर बबल, धुआं और बर्फीली वादियों का इफेक्ट होता है.
फन पार्क: यह जोन उन बच्चों के लिए है, जिनकी उम्र 2 से 15 साल तक की है. इसमें फन लर्निंग एक्टिविटीज और सॉफ्ट प्ले एरिया आदि मौजूद होते हैं. साथ ही इसमें बड़े लोगों के लिए भी कई तरह के गेम्स शामिल होते हैं, जैसे- इलेक्ट्रॉनिक आर्केड गेम्स, शूटिंग रेंज और वीआर जैसे खेल होते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bhopal news, Mp news, Online game, Summer vacation
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 21:08 IST








