प्रयागराज. माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या का बदला लेने की धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. धमकी भरा ट्वीट जम्मू-कश्मीर के पुंछ से किया गया था. यह ट्विटर हैंडल पुंछ से ऑपरेट हो रहा है. जिस टि्वटर हैंडल – द सज्जाद मुगल से धमकी भरा ट्वीट पोस्ट किया गया था उससे अतीक अशरफ की हत्या को लेकर लगातार ट्वीट किए जा रहे हैं. इस बात कख खुलासा हुआ है कि माफिया अतीक अहमद और उसके परिवार को लेकर पिछले 23 दिनों में 23 ट्वीट किए गए हैं.
बीते 16 अप्रैल से 8 मई के बीच 23 दिनों में अतीक अहमद को लेकर 23 ट्वीट किए गए हैं. पाकिस्तानी बॉर्डर के पास से लगातार किए जा रहे ट्वीट से खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं. कश्मीर के एक ही टि्वटर हैंडल से 23 दिनों में 23 ट्वीट ने कई सवाल खड़े किए हैं. जांच में धमकी भरे ट्वीट का पाकिस्तानी कनेक्शन भी खंगाला जाएगा. शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि टि्वटर हैंडल ऑपरेट करने वाला शख्स यू ट्यूबर भी है.
आपके शहर से (इलाहाबाद)

गुड्डू मुस्लिम, शाइस्ता परवीन के बाद अरमान बिहारी का भी सुराग नहीं, जांच एजेंसियों के लिए चैलेंज बना 5 लाख का इनामी अपराधी

Bihar Daroga Recruitment 2023 : बिहार दरोगा के लिए आवेदन प्रारंभ, आयु सीमा में मिली है छूट, जानिए पूरी खबर

Prayagraj News : यूपीपीएससी में बनेगा संग्रहालय, 8वीं से 16वीं शताब्दी की कलाकृतियों को किया जाएगा प्रदर्शित

Prayagraj news : शिक्षा अधिकारियों को मिला स्कूल की प्रार्थना सभा में शामिल होने का निर्देश, जानिए क्या है योजना ?

माफिया अतीक अहमद के पक्ष में गवाही देने वाले सीबीआई के डिप्टी एसपी की बढ़ी मुश्किलें, गृह मंत्रालय से हुई शिकायत

Allahabad University News: महिला असिस्टेंट प्रोफेसर के यौन उत्पीड़न आरोपियों को बर्खास्त करने की मांग, वारंट के बाद भी 3 प्रोफेसर्स कर रहे काम

Education News: एक साथ दो डिग्रियां दे रही यह यूनिवर्सिटी, यहां जानिए पूरी प्रोसेस

नस्ल खत्म नहीं हुई है… अतीक का बेटा अली अभी जिंदा है… हत्या का बदला लेने के लिए लगातार हो रहा ट्वीट

UP के इन 3 बड़े शहरों में अतीक अहमद का बेनामी निवेश, 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति पर कार्रवाई की तैयारी

Atiq Ahmed की पत्नी ने बुर्का छोड़ क्यों ओढ़ा भगवा चोला? शाइस्ता परवीन को लेकर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा
उसका अपना यूट्यूब चैनल भी है. यूट्यूब चैनल पर भी कई विवादित वीडियो डाले गए है. आशंका इस बात की भी है कि धमकी देने वाला शख्स असदुद्दीन ओवैसी का समर्थक और उनकी पार्टी का कार्यकर्ता भी है क्योंकि इस टि्वटर हैंडल से असदुद्दीन ओवैसी के कई वीडियो ना सिर्फ पोस्ट किए गए हैं बल्कि यूपी नगर निकाय चुनाव में ओवैसी की पार्टी को जिताने की अपील भी की गई है. अतीक और अशरफ की हत्या को लेकर इसी ट्विटर हैंडल से धमकी भरा पोस्ट किया गया था. ट्वीट में लिखा हुआ था कि अभी नस्ल खत्म नहीं हुई है। अतीक का यह बेटा अली अभी जिंदा है। इंशा अल्लाह हालत – वक्त- सत्ता बदलेगी। फिर इलाहाबाद भी बोला जाएगा। हिसाब भी पूरा लिए जाएगा.
ट्वीट के साथ अतीक अहमद के बेटे अली अहमद की एक तस्वीर भी अपलोड की गई थी. इस मामले में प्रयागराज के साइबर क्राइम थाने में आईपीसी की धारा 505 (2) और आईटी एक्ट 2008 की धारा 66 के तहत केस दर्ज किया गया है. यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है. प्रयागराज के साइबर क्राइम थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने इस मामले में अपनी तरफ से एफआईआर दर्ज की है. साइबर क्राइम थाने की पुलिस इस बात की भी जांच करेगी कि धमकी देने वालों का कोई पाकिस्तानी कनेक्शन तो नहीं है. जरूरत पड़ने पर साइबर थाने की पुलिस केंद्रीय एजेंसियों की भी मदद ले सकती है.
इसके अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस की भी मदद ली जा सकती है. एड्रेस वेरीफाई करने के बाद जल्द ही साइबर थाने की पुलिस जम्मू-कश्मीर के पुंछ जाने की भी तैयारी में है. इस ट्विटर हैंडल से अतीक अशरफ केस से जुड़े हुए तमाम लोगों के बयान और वीडियो भी पोस्ट किए गए हैं. मुसलमानों को लेकर तमाम अन्य विवादित पोस्ट भी डाली गई हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Allahabad news, UP news
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 18:10 IST








