
हाल के दिनों में मेट्रो लगातार सुर्खियों में रहा है. कभी बिकिनी गर्ल, तो कभी टॉवेल बॉय. कभी झगड़े, कभी रोमांस के चक्कर में दिल्ली मेट्रो का नाम लगातार बदनाम हो रहा है. डीएमआरसी पर लगातार ऐसी घटनाओं को लेकर कार्रवाई के बढ़ते दबाव के बीच फिर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो शर्मसार कर देने वाला है. इस बार एक कपल हर हद पार कर खुलेआम मेट्रो में एक दूसरे को Kiss करता नज़र आया.
लगता है दिल्ली मेट्रो अब अजीबोगरीब घटनाओं का और सोशल मीडिया वीडियोज का अड्डा बनता जा रहा है. ये हम नहीं कह रहे, बल्कि आए दिन मेट्रो के वीडियोज और घटनाएं इसकी तस्दीक करने के लिए काफी हैं. दरअसल दिल्ली मेट्रो का अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है. जिसमें मेट्रो की फर्श पर बैठा एक कपल एक दूसरे को Kiss करता नजर आया. एक दूसरे में डूबे कपल का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया. वीडियो को लोग शर्मनाक कह रहे हैं.
दिल्ली मेट्रो का नाम बदल के P०rnHub क्यों नहीं रख देते @DCP_DelhiMetro ? pic.twitter.com/dTeyraJaVf
— Dr. Ladla (@SonOfChoudhary) May 9, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajab Gajab news, Delhi Metro News, DMRC, Khabre jara hatke, Viral Video on Social Media
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 18:25 IST








