मुझे 24 घंटे तक बाथरूम तक नहीं जाने दिया, मेरे डॉक्‍टर को बुलाओ, कोर्ट में बोले इमरान खान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इस्‍लामाबाद. पाकिस्‍तान (Pakistan) के पूर्व पीएम और पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के अध्‍यक्ष इमरान खान (Imran Khan) को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्‍होंने कहा कि मुझे बीते 24 घंटों से बाथरूम तक नहीं जाने दिया गया. मेरे डॉक्‍टर को बुलाया जाए. उन्‍होंने कहा कि मुझे दूसरी संस्‍था के जरिए वारंट भेजा गया है. इससे पहले इमरान को मंगलवार को देश के अर्धसैनिक बलों ने उस समय गिरफ्तार कर लिया था, जब वह भ्रष्टाचार के एक मामले में सुनवाई के लिए इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में मौजूद थे. इसके बाद लाहौर-इस्‍लामाबाद, पेशावर के साथ पूरे देश में गिरफ्तारी का विरोध हुआ और कई शहरों में आगजनी हुई. अन्‍य देशों में भी इमरान की गिरफ्तारी का विरोध किया जा रहा है.

मंगलवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद इमरान खान को पहले एनएबी के दफ्तर ले जाया गया और फिर उन्‍हें अज्ञात स्‍थान पर रखा गया. बुधवार को उन्‍हें कोर्ट के सामने पेश किया गया. यहां इमरान खान ने एक बार फिर कहा कि उन्‍हें आशंका है कि उनके साथ सही व्‍यवहार हो. उन्‍होंने कहा कि मुझे वारंट भी दूसरी संस्‍था के जरिए भेजा गया और मेरी गिरफ्तारी गलत तरीके से की गई.

Tags: Ex PM Imran Khan Arrested, Pakistan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें