ट्रेन में 5 साल तक के बच्चों को लेकर हुआ बड़ा बदलाव! नई तरह की होगी बेबी बर्थ, सफर करने से पहले जान लें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

ट्रेनों में बेबी बर्थ को लेकर बदलाव किया जाएगा.
स्पेशल बर्थ का क्या किराया होगा.
इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है.

Child Journey in Train : भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए आए दिन कई बदलाव करता रहता है. इस बार बच्चों के सफर को लेकर बदलाव किया है, जिसे जल्द ही लागू कर दिया जाएगा. बता दें कि रेलवे ने बच्चों के साथ सफर करने वाली महिलाओं की यात्रा को ज्यादा आसान और आरामदायक बना दिया है. यह पहले से ज्यादा सुरक्षित भी हो चुका है. अगर आप भी अपने बच्चों के साथ ट्रेन में सफर करने वाले हैं तो आपको इस बदलाव के बारे में जान लेना चाहिए.

रेलवे ने पांच साल तक के बच्चों के लिए अलग से बेबी बर्थ बनाने पर विचार करना शुरू कर दिया है. आने वाले दिनों में बेबी बर्थ का सेकंड ट्रायल शुरू किया जाएगा. इसकी सफलता के बाद सभी ट्रेनों में बेबी बर्थ को लेकर बदलाव किया जाएगा. हालांकि बच्चों की इस स्पेशल बर्थ का क्या किराया होगा ये रेलवे बोर्ड तय करेगा.

ये भी पढ़ें: ट्रेन में साथ ले जा सकते हैं कितनी शराब, क्या कहता है रेलवे का नियम, कानून तोड़ने पर कितनी होगी सजा?

जल्द शुरू होगा दूसरा ट्रायल
दरअसल, कुछ समय पहले ट्रेन में ट्रायल के तौर पर बेबी बर्थ की सुविधा की शुरू की गई थी. मई 2022 में लखनऊ मेल से इसका ट्रायल शुरू हुआ था. ट्रायल के कुछ दिन बाद इसकी सराहना के साथ ही कुछ कमियां भी सामने आने लगी. इसके बाद से बेबी बर्थ की कमियों को दूर करने के लिए फिर से काम किया गया. अब नए बदलाव के साथ फिर से दूसरे ट्रायल के लिए बेबी बर्थ तैयार हो चुकी है. जल्द ही इसका भी ट्रायल होगा.

पहले से ज्यादा आरामदायक होगी
बेबी बर्थ का कॉन्सेप्ट तैयार करने वाले नितिन देवरे ने बताया कि रेल सफर के दौरान मां और बच्चे के बर्थ पर कम जगह होने की वजह से परेशानी होती थी. इस परेशानी को ध्यान में रखकर बेबी बर्थ तैयार किया गया है. बच्चों के हिसाब से तैयार की गया ये नया डिजाइन पहले के मुकाबले ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित होगा.

ये भी पढ़ें: 10×10 स्क्वायर फुट का कैफे, हर महीने की कमाई ₹4.5 करोड़, सालभर का धंधा 50 करोड़, क्या है खास?

कैसे होगी बेबी बर्थ की नई डिजाइन
पहले बेबी बर्थ सामान्य सीटों की खुली होती थी, जिससे बच्चे को चोट लगने या सामान के गिरने का खतरा रहता था. लेकिन अब यह ऊपर से ढका हुआ है. इससे मां स्तनपान भी करा सकेगी और किसी तरह का कोई खतरा भी नहीं रहेगा. इसके अलावा छोटे बच्चों को ध्यान में रखते हुए पर्दे पर कार्टून भी छपे होंगे.

टिकट बुक करते समय होगी अलॉट
इस नई बेबी-बर्थ को हर कोच में हर सीट के साथ लगाने की जरुरत नहीं होगी. जो यात्री टिकट बुक करते समय इस बेबी-बर्थ को बुक करेगा, रेलवे उसे यह अलॉट कर देगा. सीट पर बेबी-बर्थ को लगाने के लिए यात्री टीटीई या रेलवे स्टाफ से संपर्क कर सकेंगे. बेबी बर्थ हुक की मदद से सामान्य बर्थ से अटैच की जा सकेगी.

Tags: Indian railway, Indian Railway news, Indian Railways, Train booking

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें