अतिक्रमण हटा कर पटना के पार्कों का होगा सौंदर्यीकरण, नगर निगम ने बनाया यह प्लान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


उधव कृष्ण/पटना. बिहार की राजधानी पटना में पार्कों से अतिक्रमण हटाने और उन्हें सुंदर बनाने का निर्देश दिया गया है. जल्द ही कई पार्कों को पटना पार्क डिवीजन के द्वारा पीएमसी को सौंप दिया जाएगा, जो वहां साफ-सफाई के साथ-साथ बिजली कनेक्शन की भी देखभाल करेगा. आम लोगों को प्रकृति के करीब लाने और स्वास्थ्य के साथ-साथ बच्चों के समग्र विकास के लिए पार्कों के महत्व पर जोर देते हुए प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने कहा कि पार्कों को उन्नत करना और उन्हें सुंदर बनाए रखना महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि जब विभिन्न विभाग पार्क बना रहे हैं, तो संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इन पार्कों को तुरंत पीएमसी को सौंप दिया जाए, जो उसके रख-रखाव और सौंदर्यीकरण का काम देखेंगे.

पटना में पार्कों की स्थिति की समीक्षा करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों के साथ-साथ बच्चों के उपयोग के लिए पार्कों का उचित रख-रखाव और सौंदर्यीकरण सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने आम लोगों को प्रकृति के और करीब लाने व स्वास्थ्य के साथ-साथ बच्चों के समग्र विकास के लिए पार्कों की व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही.

हटेगा अतिक्रमण, मनाई जाएगी जयंती व पुण्य तिथि

कुमार रवि ने कहा कि बच्चों के साथ-साथ वयस्कों के द्वारा भी मनोरंजन के साथ शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभ हेतु पार्कों का उपयोग किया जाता है. बच्चों के समग्र विकास हेतु पार्कों में महान पुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि भी मनाई जाएगी. इसकी व्यवस्था भी की जा रही है. उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों को नियमित रूप से पार्कों में आयोजित करने से लोगों के साथ-साथ नई पीढ़ी भी उनकी विचारधाराओं से प्रेरणा ले पाएगी.

उन्होंने मातहत अधिकारियों से कहा कि पटना पार्क मंडल से पार्कों की सूची प्राप्त कर आस-पास से अतिक्रमण हटवाया जाए. उन्होंने सुरक्षा उपाय, नियमित पुलिस पेट्रोलिंग और पार्कों के पास असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने पर भी जोर दिया.

वहीं, पार्कों की जानकारी देते हुए डिविजनल फॉरेस्ट अफसर शशिकांत कुमार ने बताया कि फिलहाल विभाग के अधीन 100 से अधिक पार्कों का रख-रखाव किया जा रहा है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 16:11 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें