
मकर राशिफल (Makar, Rashifal, 10 May 2023)
आपका दिन धार्मिक कामों में व्यस्त होगा. किसी धार्मिक काम में आपके पैसे खर्च होंगे. परिजनों और सम्बंधियों के साथ बातचीत में ध्यान रखना पड़ेगा, अन्यथा आपकी वाणी से उनका मन दुखी हो सकता है. आपको परिश्रम के अनुपात में परिणाम न मिलने से निराशा होगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा. आपके वैवाहिक जीवन में मतभेद खड़े हो सकते हैं.
कुंभ राशिफल (Kumbh, Rashifal, 10 May 2023)
आज आप नए काम हाथ में लेंगे. भाग्य आपके साथ रहेगा. नौकरी- धंधे में आय के नए स्रोत खड़े होंगे. आपको अपने मित्रों से लाभ हो सकेगा. समाज में आप मान- सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे. परिजनों से आप संतोष और खुशी प्राप्त कर सकेंगे. यात्रा या वैवाहिक प्रसंग में जाने की संभावना है. आपको शारीरिक और मानसिक खुशी मिलेगी.
मीन राशिफल (Meen, Rashifal, 10 May 2023)
आज का दिन आपके लिए अच्छा फलदायक रहेगा. आप कामकाज में सफलता प्राप्त करेंगे. उच्च अधिकारियों की तरफ से मिलने वाला प्रोत्साहन आपके उत्साह में वृद्धि करेगा. व्यापार और आय में वृद्धि होगी. उधार दी राशि प्राप्त कर सकेंगे. पिता और बुजुर्गों से लाभ होगा. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. परिवार में सुख- शांति बनी रहेगी. पदोन्नति प्राप्त कर सकेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 01:40 IST









