
हाइलाइट्स
जिनकी राशि मीन है उनके लिए सूर्य का राशि परिवर्तन लाभकारी माना जा रहा है.
जिन जातकों की राशि मकर है उन्हें अच्छी नौकरी मिल सकती है.
Surya ka Rashi Parivartan : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करता है. इस प्रक्रिया को वैदिक ज्योतिष में ग्रह गोचर या ग्रह का राशि परिवर्तन कहा जाता है. ग्रह गोचर मनुष्य के जीवन पर शुभ और अशुभ दोनों तरह से प्रभाव डालता है. 14 अप्रैल 2023 को सूर्य ने मेष राशि में प्रवेश किया था. अब 15 मई 2023 को सुबह 11:32 बजे सूर्य मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 15 जून को सूर्य ग्रह बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. आज भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा हमें बता रहे हैं सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन से किन 6 राशि के जातकों को लाभ होने वाला है.
कर्क राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि कर्क है. उनके लिए सूर्य का राशि परिवर्तन सकारात्मकता लेकर आ रहा है. कर्क राशि के जातकों को नौकरी में पदोन्नति प्राप्त हो सकती है. आपकी संतान को सफलता प्राप्त होगी. वाहन सुख का योग बन रहा है.
यह भी पढ़ें – किस दिशा में होना चाहिए पानी की टंकी, सही स्थान का रखें विशेष ध्यान, जीवन पर पड़ता है गहरा असर
सिंह राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि सिंह है उनके लिए सूर्य का गोचर शुभ माना जा रहा है. करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं. यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको नौकरी प्राप्त हो सकती है.
कन्या राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि कन्या है उनके लिए सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदाई माना जा रहा है. कन्या राशि के जातकों को स्वास्थ्य, करियर और धन लाभ हो सकता है. यदि आप विदेश में नौकरी या पढ़ाई का मन बना रहे हैं तो ये समय अनुकूल रहेगा.
मकर राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि मकर है उन्हें अच्छी नौकरी मिल सकती है. आय के नए स्रोत बनेंगे. खर्चों में कमी आएगी.
कुंभ राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि कुंभ है उनके लिए सूर्य ग्रह का गोचर लाभकारी माना जा रहा है. अच्छी नौकरी के साथ-साथ भवन और वाहन सुख का भी योग बन रहा है. अनावश्यक खर्चों में कमी आएगी.
यह भी पढ़ें – घर में कूलर लाने से पहले जान लें 5 वास्तु टिप्स, रंग का है विशेष महत्व, सुख समृद्धि पर पड़ता है असर
मीन राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि मीन है उनके लिए सूर्य ग्रह का वृषभ राशि में प्रवेश करना लाभकारी माना जा रहा है. घर का माहौल खुश और शांति भरा रहेगा. परिजनों से संबंध मधुर होंगे. जो लोग व्यापार कर रहे हैं उन्हें दोगुना लाभ हो सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 01:28 IST









