फलों से भी ज्यादा पावरफुल हैं इन 5 सब्जियों के जूस, शुगर और ब्लड प्रेशर में फायदेमंद, आपको रखेंगे फिट और हेल्दी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं सब्जियों के जूस.
इनके नियमित सेवन से शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति होती है.

Benefits of Vegetable Juice: शरीर को हेल्दी, फिट और स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों और विटामिन्स की जरूरत होती है. इसके लिए हरी सब्जियों और फलों का सेवन किया जाता है. फल शरीर को हेल्दी और फिट रखते हैं. गर्मियों के मौसम में स्वस्थ और हाइड्रेटेड रहने के लिए जूस का ज्यादा सेवन किया जाता है. इसके लिए अनार-सेब आदि फलों के जूस को प्राथमिकता दी जाती है. लेकिन सब्जियों के जूस भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. आइए आज हम आपको सब्जियों के ऐसे जूस बताते हैं जो आपको स्वस्थ और तंदरुस्त रखेंगे.

चुकंदर का जूस: हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक चुकंदर के जूस में आयरन पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, जिंक और विटामिन मिनरल्स समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. रोजाना चुकंदर जूस पीने से हार्ट हेल्दी रहता है, यह स्टेमिना को बढ़ाता है और इम्युन सिस्टम को मजबूत भी करता है. वजन कम करने के लिए भी चुकंदर जूस का सेवन किया जा सकता है.

गाजर का जूस: गर्मियों में गाजर का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसमें प्रोटीन, विटामिन फाइबर, पोटेशियम समेत कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. गाजर एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में मौजूद होती है. गाजर जूस के नियमित सेवन से इम्युनिटी बूस्ट होती है. यह आंखों की रोशनी को बढ़ाता है. मोटापे से ग्रसित लोग वजन कम करने के लिए भी इसका उपयोगकर सकते हैं.

ये भी पढ़ें–  शरीर में जमे कोलेस्ट्रॉल को झट से बाहर निकालेगा पत्तागोभी जूस, बालों को करे मजबूत, 5 फायदे देख दंग रह जाएंगे

टमाटर का जूस: टमाटर जूस में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इसमें विटामिन ए, बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन के, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस, फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को फिट और हेल्दी रखते हैं. टमाटर जूस के नियमित सेवन से एनर्जी बूस्ट होती है. यह कब्ज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है. यह हाई ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है.

करेला का जूस: करेला जूस में विटामिन, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं. यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए करेला जूस रामबाण है. कई बीमारियों में इसके सेवन की सलाह दी जाती है.

ये भी पढ़ें–  सेहत के लिए रामबाण है एलोवेरा जूस, पेट की कई बीमारियों को करे झट से दूर, 5 फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप

ब्रोकली जूस: ब्रोकली में कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, कॉपर।फॉस्फोरस, पोटैशियम, आयरन, आयरन जिंक, बीटा कैरोटीन, विटामिन ए समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. इसके नियमित सेवन से पाचनतंत्र मजबूत होता है. यह इम्युनिटी को बूस्ट भी करता है. ब्रोकली जूस हीमोग्लोबिन को सही कर बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाता है.

Tags: Health, Lifestyle, Vegetable

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें