Shivpuri News: जिला अस्पताल में लगे वाटर कूलर खराब, भीषण गर्मी में लोग गर्म पानी पीने को मजबूर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सुनील रजक/शिवपुरी: जिला अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को भीषण गर्मी के दौर में गर्म पानी से प्यास बुझानी पड़ रही है. जिला अस्पताल में दो-दो वाटर कूलर रखे हुए हैं. लेकिन फिर भी मरीजों को ठंडा पानी नहीं मिल रहा है. उनमें से भी गर्म पानी निकल रहा है, जिसके चलते मरीज और तीमारदार गर्म पानी पीने को विवश हैं. वहीं ऐसे में उनकी प्यास भी नहीं बुझ पा रही है.

शिवपुरी के जिला अस्पताल में एक वाटर कूलर भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी द्वारा रखा हुआ है. वहीं दूसरा वाटर कूलर शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिवार की ओर से रखा हुआ है. जब यह वाटर कूलर रखे गए थे, तब कुछ दिनों तक तो ठंडा पानी नसीब हुआ, लेकिन बाद में देखरेख के अभाव में ये पानी ठंडा नहीं कर पा रहे हैं.

भीषण गर्मी के चलते मरीजों के अटेंडरों को ठंडा पानी पीने को नहीं मिल पा रहा है. जिसके चलते उनकी प्यास भी नहीं बुझ पा रही है और मरीज और तीमारदार गर्म पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं. मरीजों के अटेंडरों का कहना है कि ऐसी गर्मी में अगर ठंडा पानी नहीं मिलेगा तो प्याज कैसे बुझेगी और गर्म पानी से प्यास भी नहीं बुझती हैं.

ऐसे में मरीजों की हालत दयनीय है मरीजों और अटेंडरों को ठंडा पानी भी नसीब जिला अस्पताल में नहीं हो पा रहा है. कुछ अटेंडर बाहर से ठंडे पानी की बोतल खरीदकर पीने को मजबूर हो रहे हैं. देखरेख के अभाव के चलते वाटर कूलर से ठंडा पानी भी नहीं निकल पा रहा है. वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जल्द ही इन वाटर कूलर को ठीक करवा लिया जाएगा.

Tags: Government Hospital, Mp news, Shivpuri News, Water Cooler

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें