Right to Repair : स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों की लग जाएगी लंका, जानिए कौन से फोन को रिपेयर करना सबसे आसान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

मोटो जी7 को रिपेयर करना सबसे ज्यादा आसान है.
गूगल पिक्सल 7 को रिपेयर करना सबसे मुश्किल है.
ऐपल के फोन्स को रिपेयर करना भी काफी आसान है.

नई दिल्ली. कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आपका महंगा फोन हाथ से छूटकर गिरा और उसकी स्क्रीन टूट गई. स्क्रीन बनवाने कंपनी के सर्विस सेंटर में जाओ तो हज़ारों रुपये लग जाते हैं. फोन के मॉडल और कंपनी के आधार पर पांच से 15-20 हज़ार रुपये तक रिपेयर में लग जाते हैं. पर क्या आपको पता है कि आप खुद भी अपना फोन रिपेयर कर सकते हैं.

राइट टू रिपेयर के तहत फोन निर्माताओं के लिए ज़रूरी है कि वो अपने प्रोडक्ट की डिटेल्स ग्राहक के साथ शेयर करें. इन डिटेल्स के आधार पर आप भी अपना फोन रिपेयर कर सकते हैं या फिर किसी से रिपेयर करवा सकते हैं. पहली कंपनियां वॉरंटी के नाम पर अपने प्रोडक्ट की डिटेल्स ग्राहकों को देने से बचती थीं, पर राइट टू रिपेयर के बाद उनके लिए डिटेल्स देना ज़रूरी हो गया है. ये राइट टू रिपेयर स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों के लिए बड़ी मुश्किल पैदा कर सकता है, क्योंकि कंपनियों के सर्विस सेंटर्स ऑथेंटिक प्रोडक्ट्स और रिपेयर के नाम पर लोगों से भारी पैसा वसूलते है, राइट टू रिपेयर की वजह से कंपनियों के रेवेन्यू की ये दुकान पूरी तरह बंद हो सकती है.

ये भी पढ़ेंः आ गया Ulaa ब्राउज़र, फीचर्स इतने फूलप्रूफ कि सेंध लगाना नामुमकिन, गूगल क्रोम की बढ़ी टेंशन?

DIY टेक रिपेयर वेबसाइट iFixit फोन्स की प्रोडक्ट डिटेल्स देखकर उन्हें रिपेयर करती है. Electronics Hub ने iFixit पर रिपेयर किए गए 228 मॉडल्स को देखा. उनके रिपेयर गइड्स को देखा, एनालाइज़ किया. और उसके आधार पर रैंकिंग दी कि कौन से फोन को रिपेयर करना सबसे आसान है और कौन से फोन को रिपेयर करना मुश्किल है.

फोन्स के रिपेयर को लेकर क्या बात पता चली?
फोन्स के रिपेयर वीडियोज़ और रिपेयर मैनुअल देखने के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स हब ने पाया कि गूगल पिक्सल 7 को रिपेयर करना सबसे ज्यादा मुश्किल है. वहीं, रिपेयर करने के लिए सबसे आसान स्मार्टफोन मोटोरोला मोटो G7 है. इसे 25 मिनट में रिपेयर किया जा सकता है. दूसरे ब्रांड्स की तुलना में ऐपल के सबसे ज्यादा फोन्स ऐसे थे जिन्हें खुद से रिपेयर करना आसान है. वहीं, ओवरऑल बात करें तो Asus के स्मार्टफोन्स को रिपेयर करना सबसे ज्यादा आसान है और सोनी के स्मार्टफोन्स को रिपेयर करना सबसे ज्यादा मुश्किल.

ये भी पढ़ेंः उड़ नहीं पा रही Twitter की चिड़िया, शुरुआत में जुड़े आधे से अधिक ब्लू टिक सब्सक्राइबर भागे, अब 1 लाख भी नहीं

आसानी से रिपेयर होने वाले टॉप 10 फोन
मोटो G7, सैमसंग गैलेक्सी A40, सैमसंग गैलेक्सी S22 अल्ट्रा, iPhone 11 प्रो मैक्स, iPhone 13, POCO M3, वन प्लस नॉर्ड 2 5G, iPhone 14, POCO F3, iPhone 12

मुश्किल से रिपेयर होने वाले टॉप 10 फोन
गूगल पिक्सल 7, सैमसंग गैलेक्सी नोट 10, iPhone SE, रेडमी नोट 7, शाओमी Mi 9, वावे P30 प्रो, रेडमी नोट 10 प्रो, गूगल पिक्सल 3a XL, सैमसंग गैलेक्सी A72, सैमसंग गैलेक्सी A53 5G

Tags: Iphone, Smartphone, Tech News in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें