IPL के लिए सेंट्रल कांट्रैक्‍ट छोड़ा तो बोर्ड ने कर दिया टीम से ही बाहर, अब CWC में चुनने की गुहार लगा रहा दिग्‍गज!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. विश्‍व कप 2023 का आयोजन इसी साल के अंत में भारत में होना है. ऐसे में हर टीम इस फॉर्मेट में अपने प्‍लेइंग इलेवन को इन छह महीनों के दौरान फिनिशिंग टच देने में लगी हुई है. विश्‍व कप खेलने और उसे अपने नाम करने का सपना हर बड़े खिलाड़ी का होता है. इस बीच न्‍यूजीलैंड का एक स्‍टार खिलाड़ी ऐसा भी है जिसने आईपीएल में खेलने के लिए अपने देश के क्रिकेट बोर्ड का सेंट्रल कांट्रैक्‍ट ही छोड़ दिया. जिसके बाद बीते  साल ऑस्‍ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्‍व कप 2022 में उन्‍हें मौका नहीं दिया गया. ऐसा माना जाने लगा कि ट्रेंट बोल्‍ट ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास ले लिया है लेकिन यह सच नहीं है. बोल्‍ट अब भारत में होने वाले आगामी विश्‍व कप में खेलने का रास्‍ता तलाशने में जुटे हैं.

बीते साल अगस्‍त में खबर आई थी कि ट्रेंट बोल्‍ट ने न्‍यूजीलैंड क्रिकेट के कांट्रैक्‍ट को छोड़ दिया है. वो अपने परिवार को ज्‍यादा से ज्‍यादा वक्‍त देना चाहते हैं. साथ ही बाकी वक्‍त फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सक्रिय रहना चाहते हैं. इसके बाद बीते साल ऑस्‍ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्‍व कप के दौरान 33 साल के ट्रेंट बोल्‍ट को नहीं चुना गया. चयनकर्ताओं ने ट्रेंट बोल्‍ट के स्‍थान पर अनुबंध के अंतर्गत आने वाले क्रिकेटर्स को खेल के सबसे छोटे प्रारूप के विश्‍व कप में मौका दिया.

ट्रेंट बोल्‍ट इस वक्‍त आईपीएल में राजस्‍थान रॉयल्‍स का हिस्‍सा हैं और आठ मैच खेलकर 10 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. ईएसपीएन क्रिकइन्‍फो से बातचीत के दौरान बोल्‍ट ने विश्‍व कप 2023 में खेलने की इच्‍छा जताई. “मेरे अंदर अभी भी न्‍यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेलने की एक बड़ी इच्‍छा है. जो है वो है. मैं अपना निर्णय ले चुका हूं. मैं काफी सौभाग्‍यशाली हूं कि 13 साल तक ब्‍लैक कैप्‍स के लिए खेला. मेरे अंदर भारत में होने वाले विश्‍व कप को खेलने की भी बड़ी इच्‍छा है. मुझे देखना होगा कि कैसे ये संभव हो पाता है.”

2019 के विश्‍व कप में न्‍यूजीलैंड की टीम को फाइनल में इंग्‍लैंड के हाथों शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी. ट्रेंट बोल्‍ट ने कहा, “मुझे याद है कि विश्‍व कप फाइनल के बाद मैंने केन विलियमसन से कहा था कि हमें दोबारा भारत में होने वाले विश्‍व कप में यहां पहुंचना है. जो उनके घुटने के साथ हुआ वो शर्म की बात है. वो ठीक होने के लिए कोशिश कर रहा है. ये एक महान टूनामेंट है. मेरी इच्‍छा है कि मैं इसका हिस्‍सा बनूं.”

Tags: IPL 2023, New Zealand cricket, Trent Boult, World cup 2023

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें