ममता बनर्जी ने की ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर टिप्पणी, विवेक अग्निहोत्री ने भेजा कानूनी नोटिस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई/कोलकाता. फिल्मकार विवेक रंजन अग्निहोत्री ने मंगलवार को कहा कि उनकी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बदनाम करने के लिए उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कानूनी नोटिस भेजा है. वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें कानूनी नोटिस के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

दरअसल बनर्जी ने सोमवार को फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ के प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी. साथ ही उन्होंने ‘द कश्मीर फाइल्स’ की यह कहते हुए आलोचना की थी, यह फिल्म समाज के एक वर्ग को अपमानित के लिए बनाए गई. अग्निहोत्री ने कहा कि उन्होंने, उनकी पत्नी पल्लवी जोशी तथा निर्माता अभिषेक अग्रवाल ने बनर्जी को कानूनी नोटिस भेजा है. उन्होंने कागजात की प्रति ट्विटर पर साझा की.

ट्वीट कर दी नोटिस की जानकारी
अग्निहोत्री ने ट्वीट किया, ‘अभिषेक तथा पल्लवी जोशी के साथ मैंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक कानूनी नोटिस भेजा है. उन्होंने हमें और हमारी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ तथा 2024 में आने वाली ‘द दिल्ली फाइल्स’’ को बदनाम करने के लिए गलत तथा घोर मानहानिकारक बयान दिए हैं.’

‘बंगाल फाइल्स’ पर ममता बनर्जी का दावा
गौरतलब है कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लेखक और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री हैं और यह फिल्म आतंकवादियों द्वारा कश्मीर में कश्मीरी हिंदुओं की हत्या के बाद घाटी से उनके पलायन पर आधारित है. बनर्जी ने सोमवार को दावा किया था कि,‘भारतीय जनता पार्टी द्वारा नामित और वित्त पोषित अभिनेता ‘बंगाल फाइल्स’ नामक फिल्म पर काम कर रहे हैं.’

Tags: Bollywood film, Mamata banerjee, The Kashmir Files, Vivek Agnihotri

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें