Amethi News : आखिर क्यों परेशान हैं अमेठी के किसान, हजारों किसानों को नहीं मिल रही सम्मान निधि

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदित्य कृष्ण/अमेठी. इसे विभागीय लापरवाही कहें या जिम्मेदारों की उदासीनता लेकिन बात सोलह आने सच है. देश का अन्नदाता कहा जाने वाला किसान अमेठी में परेशान है. इसकी सुध विभाग भी नहीं ले रहा सरकार द्वारा मिलने वाली किसान सम्मान निधि का लाभ हजारों किसानों को नहीं मिल रहा. कहीं विभागीय गलती है तो कहीं जिम्मेदारो की उदासीनता किसानों का आरोप है कि कई बार की शिकायत के बावजूद भी विभाग उनकी सुध नहीं लेता और उनकी समस्या दूर नहीं होती.

दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि का लाभ अमेठी के किसानों को नहीं मिल रहा है. अमेठी में आंकड़ों की बात करें तो 34 हजार से अधिक किसान किसान सम्मान निधि से वंचित हैं. किसानों ने कई बार इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों की तो कभी उन्हें अपात्र होने का हवाला दिया जाता है. तो कभी इधर उधर के कागज के लिए उन्हें बार-बार विभाग के चक्कर लगया जाता है. ऐसे में किसान बेहद परेशान है. किसानों की सुध लेने वाला कोई नहीं.

किसानों की सुनिए
किसान शिव कुमार पांडे ने बताया कि यह अमेठी के किसानों का दुर्भाग्य है कि दफ्तर मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर है. इसके साथ लेखपाल के रिपोर्ट लगाने के बाद भी किसानों को किसान सम्मान निधि से वंचित रखा जाता है. विभाग के अधिकारी बार-बार किसानों को सिर्फ दौड़ाते हैं और किसानों की सुनने वाला कोई नहीं.

वहीं एक और किसान ने बताया कि किसान सम्मान निधि के लिए हम 10 बार से अधिक जा चुके हैं. हमें कभी आधार कार्ड के लिए बुलाया जाता है कभी सत्यापन रिपोर्ट नहीं लगी है. कहा जाता है कि तमाम कारण बताकर बार-बार परेशान किया जाता है. हमारी मांग है कि दफ्तर को पास कियाजाए इसके साथ ही किसानों की समस्या पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए.

जिम्मेदारों की सुनिए
वहीं उप कृषि निदेशक सत्येंद्र चौहान ने कहा कि किसान सम्मान निधि को लेकर लगातार कार्यक्रम जारी है. किसानों को जागरूक किया जा रहा है. ऐसे किसान जिनको सम्मान निधि नहीं मिल रही है. उनसे भी बातचीत किया जा रहा है जनपद में 3 लाख 33 हजार 665 किसान पंजीकृत है. जिनमें करीब 2 लाख 94 हजार 514 किसानों को किसान सम्मान निधि मिल रही है.

इसके अलावा अन्य किसानों के लिए भी हमने गांव गांव शिविर लगाने शुरू किए हैं. जिन किसानों को सम्मान निधि नहीं मिल रही है। वह अपने आधार कार्ड अपनी बैंक पासबुक अपनी खतौनी के साथ विभाग में संपर्क कर सकते हैं. उनकी समस्या दर्ज करते हुए उसका भी निस्तारण किया जाएगा.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 21:50 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें