क्रिकेट जगत के लिए आई दुखद खबर, इंग्लिश क्रिकेटर हुआ स्किन कैंसर का शिकार, IPL 2023 से नाम ले लिया था वापस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. क्रिकेट जगत के लिए मंगलवार को एक दुखद खबर आई. इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स ने यह खुलासा किया है कि वो स्किन कैंसर से जूझ रहे हैं. बिलिंग्‍स कैंसर के बावजूद भी इस वक्‍त इंग्‍लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं. वो इस बीमारी के खतरे से हर किसी को आगाह करना चाहते हैं. क्रिकेट के खेल में अक्‍सर लंबे वक्‍त तक प्‍लेयर्स को धूप में खड़ा होना पड़ता है. जिसके कारण स्किन कैंसर का खतरा और बढ़ जाता है. वो धूप और क्रिकेट के मेल को लेकर प्‍लेयर्स को आगाह भी कर रहे हैं.

सैम बिलिंग्‍स ने आईपीएल 2023 से पहले हुए ऑक्‍शन के लिए अपना नाम दिया था लेकिन नीलामी की प्रकिया शुरू होने से ठीक पहले उन्‍होंने अपना नाम वापस ले लिया था. बताया गया कि रेड बॉल क्रिकेट में फोकस करने के कारण वो आईपीएल से हट रहे हैं. बीते सीजन तक कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्‍सा थे. बिलिंग्स ने पिछले साल अपने सीने पर से घातक मेलेनोमा को हटाने के लिए दो ऑपरेशन करवाए थे. उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी.

अपनी काउंटी टीम कैंट में नियमित जांच के दौरान पता चला था कि उन्हें त्वचा कैंसर है. इस 31 वर्षीय खिलाड़ी ने टेलीग्राफ से कहा,‘‘ मेरे शरीर में मेलेनोमा था जो 0.6 मिमी (गहरा) था. जब यह 0.7 मिमी गहरा हो जाता तो फिर यह वास्तव में गंभीर बन जाता, क्योंकि यह उस सीमा तक पहुंचने के बेहद करीब था. अगर मैं उस दिन जांच कराने के बजाय बैठक में चला जाता तो फिर मुझे अगले छह महीने तक इंतजार करना होता और तब यह बेहद गंभीर हो जाता.’’

बिलिंग्स ने इंग्लैंड के लिए तीन टेस्ट, 28 वनडे और 37 टी20 मैच खेले हैं. वह इस समय काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्होंने साथी खिलाड़ियों और प्रशंसकों को धूप में ज्यादा समय बिताने के खतरों से आगाह किया. बिलिंग्स ने कहा,‘‘ मैं केवल पेशेवर मैचों की ही बात नहीं कर रहा हूं. क्लब क्रिकेटर और खेल को देखने वाले लोग भी इसकी चपेट में आ सकते हैं. मैं हाल में लॉर्डस में खेला था और धूप खिली थी. भले ही तापमान 25 डिग्री नहीं था लेकिन 18 डिग्री पर भी आपको धूप से नुकसान पहुंच सकता है. मैं चाहता हूं क्रिकेट में इस खतरे को लेकर सभी मिलकर काम करें. अगर धूप खिली हो तो अपना बचाव करें.’’

Tags: England cricket team, IPL 2023, Kolkata Knight Riders

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें