Taste of Bhind: यहां ₹20 में मिलता है रबड़ी-दूध, 2 घंटे सुबह…2 घंटे शाम की दुकान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अरविंद शर्मा/भिंड: महंगाई के जमाने में अगर शुद्ध दूध मिल जाए तो फिर कहना ही क्या. बाजार में तमाम तरह के दूध मिल रहे हैं, जिसमें शुद्धता की पहचान करना मुश्किल हो जाता है. लेकिन भिंड के बाजार में ₹20 में शुद्ध मलाई वाला दूध मिल रहा है. यह स्पेशल दूध लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है. भिंड के किला रोड पर मुन्ना लाल जैन पिछले 10 सालों से दूध का व्यापार कर रहे हैं.

दरअसल, मुन्ना लाल बाजार में मिलने वाले मिलावटी दूध से परेशान रहते थे.  जिसके बाद मुन्ना लाल ने खुद दूध की छोटी सी दुकान डाल दी. मुन्ना लाल किला रोड पर स्थित 5 फुट की छोटी दुकान में 2 घंटे में 15 लीटर दूध बेच देते हैं. यहां दूध पीने वालों की भी काफी भीड़ लगती है. पीने वाले के लिए ₹20 में एक गिलास दूध दिया जाता है, जिसमें रबड़ी अलग से डाल दी जाती है. स्पेशल दूध पीने वाले लोग भी दुकान की काफी तारीफ करते हैं.

मोहल्ले वालों को देते हैं शुद्ध
मुन्ना लाल जैन कहते हैं हम दूध का कोई व्यापार नहीं करते, केवल 2 घंटे सुबह, 2 घंटे शाम को शुद्ध दूध बेचते हैं. बताया कि वह अपने आसपास के मोहल्ले के लोगों को दूध पिलाते हैं, जिससे उन्हें मिलावटी दूध से बचाया जा सके. उनका मानना है कि आज भी शहर में तमाम डेयरी पर दूध में काफी मिलावट की जाती है, जिससे हमारे शरीर में कई बीमारियां पनपती हैं.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 20:58 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें