पाकिस्तानी सेना रच रही नई साजिश, LoC पर BAT को फिर किया एक्टिव, खुफिया विभाग ने किया अलर्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जम्मू. पाकिस्तानी सेना अपनी अंदरूनी कलह में इतनी फंसी हुई थी कि उसने भारत से सटी नियंत्रण रेखा (LoC) पर अपनी गतिविधियों को होल्ड पर किया हुआ था. हालांकि SCO की बैठक में पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का आना, उससे पहले भारतीय सेना पर आतंकियों का हमला और फिर G20 के आयोजन को लेकर बिलावल का बयान… इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि LoC पर शांति बस दिखावा है और पाकिस्तान अपने मकसद यानी कि घाटी में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के काम को बदस्तूर जारी रखे हुए है.

पाकिस्तानी फौज ने LoC पर  अब एक बार फिर से बॉर्डर एक्शन टीम को एक्टिवेट कर दिया है. यानी कि LoC पर भारतीय सेना की पेट्रोलिंग पार्टी और पोस्ट पर पाकिस्तान के स्पेशल सर्विस ग्रुप यानी की SSG और आतंकियों के साथ मिलकर हमले की फ़िराक़ में जुटा है.

पाकिस्तानी चौकी पर SSG कमांडो और लश्कर आतंकियों का जमावड़ा बढ़ा
खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है कि BG सेक्टर में पाकिस्तान की चौकी शहबाज़ में कुछ दिनों से SSG कमांडो और लश्कर के आतंकियों का जमावड़ा बढ़ा है. एलओसी पर जब भी इनकी गतिविधियों में बढ़ोतरी होती है तो बॉर्डर फेंस के पास भारतीय सेना की पेट्रोलिंग पार्टी और पोस्टों पर घात लगाकर हमले की आशंका बढ़ जाती है.

ये भी पढ़ें- राजौरी-पुंछ आतंकी हमले के पीछे PAK की ‘नापाक सेना’, BAT ने करवाई थी आतंकियों की घुसपैठ

इस वक्त जम्मू के नौशेरा सेक्टर में पीओके की तरफ़ लॉन्च पैड में भी ऐसी ही हलचल नज़र आ रही है. खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, वहां लश्कर के पांच आतंकी और SSG कमांडोज़ की मौजूदगी देखी गई है. वैसे तो LoC के पास पाकिस्तानी पोस्ट पर नियमित सैनिक ही मौजूद रहते हैं, लेकिन जैसे ही SSG की मूवमेंट होती है तो किसी स्पेशल ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए ही होती है. इन BAT ऑपरेशन के जरिये पाकिस्तानी सेना आतंकियों की घुसबैठ भी कराती हैं.

भारत-पाक के बीच 2021 से लागू है संघर्षविराम समझौता
हालांकि जब से भारत और पाकिस्तान के बीच 25 फ़रवरी 2021 को संघर्षविराम समझौता हुआ, उसके बाद से LoC पर सीज़फायर उल्लंघन यानी फ़ायरिंग तो बंद हो गई, लेकिन आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशें बदस्तूर जारी रही. इस दौरान कोई BAT एक्शन तो नहीं हुआ. हालांकि पिछले साल एक बार कोशिश जरूर हुई थी, लेकिन उसे विफल कर दिया गया था.

अब एक बार फिर से पाकिस्तानी सेना ने अपने ऑपरेशन को तेज करने की तैयारी कर दी है. वैसे तो पाकिस्तान अपनी सेना को प्रोफेशनल आर्मी बताती है, लेकिन उसकी साजिश उसके इस तमग़े को छीन लेती है. मसलन जब भारतीय सेना को आतंकियों के खिलाफ कोई अभियान चलाना होता है तो एलीट स्पेशल फोर्स को बुलाया जाता है, लेकिन वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी सेना अपने स्पेशल फोर्स को भारतीय सेना के खिलाफ आतंकियों की मदद के लिए इस्तेमाल करती है.

Tags: Indian army, LOC, Pakistan army

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें