
अज़हर खान/ सिवनी. जिले के विभिन्न इलाकों में सोमवार की दोपहर पिछले दिनों की तरह एक बार फिर झमाझम बारिश हुई. कुछ इलाकों मे बारिश की वजह से लोगो को गर्मी से राहत मिली तो कुछ जगहों पर यह बारिश मुसीबत लेकर आई. बताया जा रहा है सिवनी के छपारा ब्लाक के चमारी गांव में बेमौसम बारिश इतनी तेज हुई कि बारिश के पानी के साथ सड़क पर तरबूज बहने लगे. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
असल में, राजधानी भोपाल समेत मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बेमौसम बारिश का दौर जारी है. पिछले दिनों कुछ स्थानों पर तो ओले भी गिर चुके हैं. गर्मी से तो यह बारिश राहत दे रही है, लेकिन इसके नुकसान अलग ढंग से दिख रहे हैं. सिवनी जिले में पिछले कुछ दिनों से बेमौसम बारिश अब लोगो के लिए मुसीबत का सबब बन रही है.
जानकारी के अनुसार तेज बारिश में चमारी गांव में सड़क किनारे लगी एक दुकान के तरबूज बारिश के पानी के साथ सड़क पर ही बहना शुरू हो गए. सड़क पर बह रहे बारिश के पानी का बहाव तेज होने के कारण तरबूज काफी दूर तक पानी के साथ बह कर चले गए. इस घटना के वीडियो वायरल में दुकानदार महिलाएं इन तरबूजों को समेटने की कोशिश करती हुई नजर आ रही हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Heavy rain, Seoni news, Viral video
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 14:07 IST








