
हाइलाइट्स
जापान में सबसे महंगे आम को तैयार किया जाता है.
एक आम की कीमत 19 हजार रुपये है.
यह जापान के होक्काइडो द्वीप में तैयार किया जाता है.
टोक्यो: दुनिया का सबसे महंगा आम (World’s most expensive mango) जापान के होक्काइडो द्वीप पर पैदा होता है. होक्काइडो द्वीप जापान के उत्तरी क्षेत्र टोकाची में है. इतने कीमती आम का यह फार्म ओटोफुके में है, जिसके मालिक हिरोयुकी नाकागावा हैं. यह आम ग्रीनहाउस में तैयार किया जाता है. एक आम की कीमत 19 हजार रुपये हैं यानी 230 प्रति डॉलर. नाकागावा आम के पक जाने के बाद उसकी पैकिंग करते हैं और उन्हें बाहर भेजते हैं. नाकागावा 2011 से जापान के सबसे उत्तरी द्वीप के बर्फीले टोकाची क्षेत्र में यह आम उगा रहे हैं. एक आम की कीमत 230 डॉलर है.
नाकागावा ने सर्दियों के महीनों में फल उगाना संभव बनाया है. दिसंबर में बाहर का तापमान -8C होता है, लेकिन ग्रीनहाउस के अंदर थर्मामीटर 36C के आसपास रहता है, जिससे आम आसानी से तैयार हो जाता है. नाकागावा ने जब अपना खेत बनाया, उसके कुछ साल बाद उन्होंने अपने आम ब्रांड को हकुगिन नो ताइयो के रूप में ट्रेडमार्क किया. इनका अनुवाद ‘सन इन द स्नो’ है. होक्काइडो जापान का बेहद प्रसिद्ध द्वीप है.
किसी भी मौसम में 5,000 आम तैयार हो जाते हैं
नाकागावा सर्दियों के महीनों में बर्फ जमा करते हैं और गर्मियों में इसका उपयोग अपने ग्रीनहाउस को ठंडा करने के लिए करते हैं. फिर सर्दियों में वह ग्रीनहाउस को गर्म करने के लिए प्राकृतिक गर्म झरनों का उपयोग करते हैं और बिना मौसम के लगभग 5,000 आमों को तैयार करते हैं.
आम तो पसंद है लेकिन आड़ू भी उगाना है- नाकागावा
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, 62 वर्षीय नाकागावा आम के फार्म से पहले एक पेट्रोलियम कंपनी चलाते थे. नाकागावा कहते हैं, ‘शुरू में किसी ने मुझे गंभीरता से नहीं लिया. मैं प्रकृति से कुछ प्राकृतिक बनाना चाहता था.’ उन्होंने पेट्रोलियम कंपनी में काम करने के कई सालों बाद आम की खेती शुरू की. नाकागावा अभी तक संतुष्ट नहीं हैं. उन्हें आड़ू पसंद है, जो गर्म जलवायु में फलने-फूलने के लिए जाना जाता है. वह कहते हैं, ‘मुझे आम पसंद हैं, लेकिन ओह बॉय, मुझे आड़ू और भी ज्यादा पसंद हैं.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 14:03 IST








