The Kerala Story: एमपी के बाद अब यूपी में भी ‘द केरल स्टोरी’ टैक्स फ्री, CM योगी भी देखेंगे फिल्म

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ. मध्यप्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) मूवी टैक्स फ्री होगी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मूवी को टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही सीएम योगी (CM Yogi) अपनी कैबिनेट के साथ इस फिल्म को देखेंगे.

जानकारी के अनुसार, इससे पहले मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार ने द केरल स्टोरी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया था. अब योगी सरकार ने भी ऐसा ही फैसला किया है. हालांकि, फिल्म को लेकर विवाद भी हो रहा है. उधऱ, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में इस फिल्म को दिखाने पर रोक लगा दी गई है. पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने भी फिल्म को बैन कर दिया है. इससे पहले, तमिलनाडु में फिल्म के शो कैंसिल कर दिए गए थे.

अनुराग ने साधा निशाना

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बंगाल में फिल्म को बैन करने पर ममता सरकार पर निशाना साधा था. अनुराग ने कहा कि पश्चिम बंगाल फिल्म को बैन करके अन्याय कर रहा है. वहां हाल ही में मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या हुई, लेकिन इस पर ममता बनर्जी कुछ नहीं बोलती हैं. लेकिन फिल्म को बैन कर रही हैं. अनुराग ठाकुर ने कहा कि तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति का यह खेल भारत की बेटियों की ज़िंदगी की बर्बाद कर रहा है.

जमकर हो रहा विवाद

गौरतलब है कि रिलीज से पहले ही फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ विवादों में घिर गई थी. अदा शर्मा की इस फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही फिल्म को लेकर बवाल मचा गया था और मामला कोर्ट तक पहुंच गया, हालांकि बवाल के बीच फिल्म अच्छी खासी कमाई भी कर रही है.

फिल्म के निर्माता विपुल शाह ने बंगाल में फिल्म के बैन करने पर कहा, ‘अगर उन्होंने ऐसा किया है, तो हम कानूनी कार्रवाई करेंगे. कानून के प्रावधानों के तहत जो भी संभव होगा, हम लड़ेंगे.’ विपुल शाह ने इसके साथ ही कहा, ‘हमारी फिल्म आतंकवाद पर है, जिसमें तीन लड़कियों की कहानी है. यह प्रॉब्लम सिर्फ इंडिया का नहीं है, पूरी दुनिया से लड़कियां जाती हैं.’

Tags: Anurag thakur, Bollywood films, CM Yogi Aditya Nath, ISIS, Mamta Banerjee

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें