आदित्य तिवारी/भोपाल: अगर आप भी गर्मियों की छुट्टी में गोवा घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. अब भोपाल के निवासियों को मुंबई या बेंगलुरु से होते हुए गोवा नहीं जाना पड़ेगा. भोपाल से गोवा तक सीधी उड़ान 23 मई से शुरू होने जा रही है, जिसकी 12 वर्षों से मांग की जा रही थी.
इस उड़ान को इंडिगो द्वारा समर शेड्यूल में जोड़ा गया है, जो सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलाई जाएगी. इस उड़ान का संचालन नार्थ गोवा में मौजूद मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट द्वारा किया जाएगा. इससे चार हजार के किराये पर मात्र 2 घंटे में भोपाल से गोवा पहुंच पाना मुमकिन हो सकेगा.
फ्लाइट का शेड्यूल
गोवा से प्रस्थान- प्रातः 09 बजकर 40 मिनट
भोपाल आगमन- सुबह 11 बजकर 40 मिनट
भोपाल से प्रस्थान- दोपहर 12 बजकर 10 मिनट
गोवा आगमन- दोपहर 02 बजकर 05 मिनट
आपके शहर से (भोपाल)

तीन दिन से चीन में है बेटी की लाश, आखिरी बार देखने को तरस रहे मां-पिता, हर जगह लगाई गुहार

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा में फंसे खंडवा के 4 छात्र बोले- खाने की भी समस्या, चिंतित परिवारों से मिले सांसद

Manipur Violence Update : Manipur To Bhopal, मणिपुर में हिंसा, Madhya Pradesh में भारी चिंता

PHOTOS: ये फॉरेन नहीं भोपाल रेलवे स्टेशन है, 20 करोड़ रुपये से बदला रूप, जानिए आपको क्या मिलेंगी सुविधाएं

मध्य प्रदेश वासियों को रेलवे की सौगात, बिछ रही 262 किमी लंबी रेल लाइन, किराया होगा कम, जल्द पूरी होगी यात्रा

MP: विधानसभा चुनाव में ग्वालियर-चंबल की सीटों को साधेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, क्या है कांग्रेस का एक्शन प्लान

Shivpuri City Bus: शिवपुरी में चलेंगी सिटी बसें, इन 5 रूटों पर होगा संचालन, जानें प्लान

चार महीने के मासूम के दिल में हैं दो बड़े छेद, इंदौर प्रशासन ने एयर लिफ्ट कर भेजा दिल्ली, सब मांग रहे दुआएं

PHOTOS: देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस वे की तस्वीरें आईं सामने, सड़क किनारे हेलीपैड, कनेक्ट होंगे MP के ये 3 जिले

Dewas : धर्म परिवर्तन के लिए आदिवासियों को लालच! एक महिला समेत 3 गिरफ्तार

पीएम किसान निधि में जुड़ेंगे मध्य प्रदेश से 15 लाख नए नाम, राज्य सरकार केंद्र को भेजेगी सूची
कोलकाता की भी शुरू होगी सीधी उड़ान
भोपाल के लोगों को गोवा के बाद अब लखनऊ और कोलकाता जाने के लिए सीधी उड़ान की प्रतीक्षा है. एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि इंडिगो ने समर सूची में कोलकाता की सीधी उड़ान को भी शामिल किया है, लेकिन अभी तक इसका शेड्यूल जारी नहीं किया जा सका है.
इन स्थानों के लिए शुरू होंगी उड़ान
विमान से यात्रा करने वाले लोगों के लिए जल्द ही जबलपुर से हैदराबाद के साथ ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए हवाई सुविधा संचालित की जाएंगी. रिपोर्ट के अनुसार, 19 सीटर विमान की सेवा को उपलब्ध करवाने वाली कंपनी फ्लाई विंग विमानन है, जो दतिया से खजुराहो के साथ-साथ दतिया से भोपाल के लिए भी उड़ान भरने वाला है. दतिया से उड़ान की सुविधा लोगों को दिलाने के लिए मंत्री नरोत्तम मिश्रा बहुत वक्त से कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इस मामले में अपना समर्थन देते हुए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bhopal news, Mp news, New Flight
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 19:47 IST








