Kota News : कोटा के खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात, करोड़ों की लागत से बना सिंथेटिक ट्रैक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शक्ति सिंह/ कोटा. केंद्रीय खेल मंत्रालय की ओर से कोटा के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात मिली ​है. शहर श्रीनाथपुरम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कोटा संभाग के पहले सिंथेटिक ट्रैक का शुभारंभ हो गया है. शुभारंभ के अवसर बालिकाओं, युवतियों और महिलाओं की दौड़ का आयोजन भी किया गया. उद्घाटन के इस खास मौके को तिरंगे लेकर दौड़ लगा रही शहर की युवतियों और महिलाओं ने खास बना दिया. तिरंगे से रंगे स्टेडियम में जोश और उत्साह के साथ देशभक्ति का जुनून भी नजर आ रहा था.

आपके शहर से (कोटा)

जानकारी के अनुसार केंद्रीय खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया के तहत श्रीनाथपुरम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 7.5 करोड़ की लागत से सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण की स्वीकृति जारी की थी. गत वर्ष 31 जुलाई को इसको बनाने के लिए एक वर्ष की समय सीमा निर्धारित की गई थी. सिंथेटिक ट्रैक की सौगात खिलाड़ियों को 30 जुलाई की निर्धारित तिथि से करीब ढाई माह पूर्व ही मिल गयी. ट्रैक को लेकर खिलाड़ियों में भी खासा उत्सह नजर आ रहा है. इससे पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सिंथेटिक ट्रैक लोकार्पण किया.

सिंथेटिक ट्रैक को लेकर खिलाड़ियों ने कहा कि वे पहले मिट्टी के ट्रेक पर प्रेक्टिस करते थे, लेकिन जब प्रतियोगिता में जाते तो वहां सिंथेटिक ट्रेक मिलता. ऐसे में हमारा प्रदर्शन उन खिलाड़ियों से कम रह जाता जो सिंथेटिक ट्रैक पर दौड़ते हुए यहां पहुंचे हैं. लेकिन, अब हम भी सिंथेटिक ट्रैक पर अभ्यास करेंगे. इससे हमारी स्पीड और मैडल दोनों बढ़ना तय है.

Tags: Kota news, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें