खाने की 7 चीजों को कहीं आप भी तो नहीं करते हैं फ्रिज में स्टोर, सुधार लें गलती, स्वाद ही नहीं सेहत भी हो सकती है इफेक्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Do Not Store These Food Item in Fridge: सब्जी हो या दूध, फल हों या सब्जी या फिर आटा और ब्रेड, ज्यादातर चीजों को स्टोर करने के लिए फ्रिज की ही मदद ली जाती है. लेकिन कुछ चीजें (Food item) ऐसी भी होती हैं, जिनको फ्रिज में रखने से पहले आपको सोचने समझने की भी जरूरत होती है. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा भला क्यों? तो आपको बता दें कि खाने की कुछ चीजों को फ्रिज में रखना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. ऐसा करने से न सिर्फ चीजों की न्यूट्रिशनल वैल्यू कम हो जाती है. बल्कि इसका स्वाद भी बदल जाता है और सेहत पर भी इनका अच्छा प्रभाव नहीं होता है. तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनको फ्रिज में स्टोर करने से आपको बचना चाहिए.

01

केले: केलों को स्टोर करने के लिए ज्यादातर लोग फ्रिज की मदद लेते हैं. लेकिन फ्रिज में रखने से केले जल्दी ही काले पड़ने लगते हैं, जो देखने में ख़राब लगते हैं. इतना ही नहीं केलों को फ्रिज में रखने से एथिलीन गैस निकलती है जो फ्रिज में रखे बाकी चीजों के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है. (Image-Canva)

02

तरबूज-खरबूज: तरबूज और खरबूज को भी फ्रिज में रखने से बचना चाहिए, खास कर काट कर. ऐसा करने से इन फलों में पाये जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट समाप्त हो जाते हैं, साथ ही इनका स्वाद भी बदलने लग जाता है. (Image-Canva)

03

हनी: शहद को भी फ्रिज में स्टोर करने से बचना चाहिए. दरअसल शहद को फ्रिज में रखने से इसका रंग और रूप बदलने लगता है. ऐसा करने से शहद में क्रिस्टल बनने लगते हैं जो सेहत के लिए किसी भी तरीके से फायदेमंद नहीं होते हैं. (Image-Canva)

04

संतरा-नींबू: संतरा और नींबू जैसे सिट्रिक नेचर वाले फलों को भी फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए. बता दें कि ये चीजें एसिडिक नेचर की होती हैं और इनको फ्रिज में रखने से कूल टेंपरेचर इनको जल्दी खराब कर सकता है. (Image-Canva)

05

ब्रेड: ब्रेड को बाजार से लाते ही सबसे पहले इसे लोग फ्रिज में ही स्टोर करते हैं. जबकि ब्रेड को फ्रिज में रखना अवॉयड करना चाहिए क्योंकि ब्रेड को फ्रिज में स्टोर करने से ये जल्दी सूखने लगती है. जिससे इसका स्वाद भी बदल जाता है. (Image-Canva)

06

टमैटो: टमाटर को फ्रिज में रखने से भी आपको बचने की जरूरत है. इनको फ्रिज में रखने से टमाटर की ऊपरी स्किन सड़ने लग जाती है, साथ ही ये जल्दी गलने भी लग जाता है. जिसको खाने में शामिल करने से आपको सेहत सम्बन्धी दिक्कतें हो सकती हैं. (Image-Canva)

07

आलू: बहुत लोग काफी ज्यादा मात्रा में आलू लेकर इनको फ्रिज में स्टोर कर देते हैं. लेकिन बता दें कि आलू को फ्रिज में स्टोर करने से इनमें मौजूद स्टार्च सड़ने लग जाता है. जिससे इसका स्वाद काफी खराब हो सकता है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें