अमिताभ बच्चन के 3 शब्दों से बर्बाद हुआ ‘शक्तिमान’ का करियर, मिला कॉपी एक्टर का टैग,फिल्मों को कहना पड़ा अलविदा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली- टीवी के ‘शक्तिमान’ यानी एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. मुकेश खन्ना अपने जबरदस्त अभिनय और दमदार आवाज के लिए जाने जाते हैं. जिसके चलते कई बार ‘शक्तिमान’ की तुलना बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ से भी हो चुकी है. दरअसल, मुकेश खन्ना का एक्टिंग स्टाइल और उनकी आवाज काफी हद तक अमिताभ बच्चन से मिलती- जुलती है, जिसका उन्हें अपने करियर में काफी खामियाजा भी उठाना पड़ा है. ‘शक्तिमान’ ने खुद बिग बी से जुड़ा एक वाकया साझा किया था. 

सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ और सीरियल महाभारत में ‘भीष्म’ का किरदार अदा कर घर- घर में पॉपुलैरिटी हासिल कर चुके मुकेश खन्ना फिल्मों में पहचान बनाना चाहते थे. सीरियल्स का रुख करने से पहले ये एक्टर 10-12 फिल्मों में काम भी कर चुके थे और उन्होंने अच्छा खासा नाम भी कमा लिया था. इतना ही नहीं वह कई एड फिल्मों में भी नजर आ चुके थे.

मुकेश खन्ना की चंद एड फिल्में काफी पॉपुलर भी हुई थीं. ऐसी ही उनकी एक एड फिल्म थी जिसमें ये एक्टर सूट- बूट पहने सीढ़ी से नीचे उतर रहे थे और उनके चारों तरफ लड़कियां ही लड़कियां थीं. ये एड एक फिल्म के दौरान दिखाया गया था और अमिताभ बच्चन भी वह फिल्म देख रहे थे. ‘शक्तिमान’ ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनका एड देखकर अमिताभ बच्चन ने उन्हें ‘कॉपी करता है’ कहा था.

मिला ‘कॉपी एक्टर’ का टैग-
दरअसल, इंटरव्यू के दौरान ये वाकया साझा करते हुए उन्होंने कहा था कि उन्होंने कभी ये बात बिग बी के मुंह से नहीं सुनी थी. ये सुनी सुनाई बात थी तो हो सकता है कि उन्होंने ऐसा ना भी कहा हो. लेकिन एक्टर ने खुद माना था कि वह अहमी हैं और ये उनके सेल्फ- रिस्पेक्ट की बात थी. उसके बाद से ही इस एक्टर को ‘कॉपी एक्टर’ का टैग मिल गया था. इस घटना के बाद मुकेश खन्ना 4 फिल्मों में नजर आए और उनकी चारों फिल्में ही बॉक्स- ऑफिस पर ढेर हो गई थीं.

‘भीष्म’ से बनाई पहचान-
फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद उन्होंने छोटे पर्दे का रुख कर लिया और उसी वक्त उन्हें ‘महाभारत’ में  ‘भीष्म’ का किरदार अदा करने का अवसर प्राप्त हुआ. ये रोल उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुआ. इस किरदार से मुकेश खन्ना को घर- घर में पॉपुलैरिटी हासिल हुई.

Tags: Amitabh bachchan, Mukesh khanna

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें