Udaipur News: उदयपुर में इस तारीख को निकलेगी विशाल जगन्नाथ रथ यात्रा, तैयारियां तेज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निशा राठौड़/ उदयपुर. उदयपुर शहर में इस बार जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन 20 जून को होने वाला है. आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय को निकलने वाली इस यात्रा को लेकर शहर वासियों में काफी ज्यादा उत्साह रहता है. हजारों की तादाद में शहरवासी रथ यात्रा में भाग लेते हैं और हर साल जगन्नाथ रथ यात्रा का शहर वासियों को खास इंतजार रहता है. इस वर्ष निकलने वाली रथ यात्रा की तैयारियों में मंदिर प्रशासन एवं रथ यात्रा समिति जुट चुकी है इस बार रथयात्रा को और भी भव्य बनाने की तैयारियां की जा रही है.

पिछले वर्ष कर्फ्यू के दौरान निकली थी रथ यात्रा
उदयपुर शहर में पिछले वर्ष कन्हैया लाल हत्याकांड की वजह से शहर में कर्फ्यू का माहौल था. लेकिन इस बीच शहर के जगदीश मंदिर से विशाल रथ यात्रा का आयोजन किया गया. जो शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरती हुई फिर से मंदिर में पहुंची हालांकि इस दौरान कई प्रकार के विशेष आयोजनों पर रोक लगी हुई थी. लेकिन इस बार किसी तरीके की कोई बंदिशे नहीं होने के कारण रथ यात्रा को भव्य रूप देने का प्रयास किया जा रहा है.

आपके शहर से (उदयपुर)

भव्य रजत रात में होकर निकलते हैं प्रभु जगन्नाथ
उदयपुर शहर में पूरी की तर्ज पर ही भगवान जगन्नाथ स्वामी का मंदिर बना हुआ है माना जाता है कि उदयपुर में विराजी जगदीश भगवान जगन्नाथ स्वामी का ही रूप है उसी के अनुसार ही यहां पर पूजा अर्चना की जाती है और पिछले करीब 35 वर्षों से शहर में विशाल शोभायात्रा का आयोजन भी पूरी की तर्ज पर ही किया जाता है इस मौके पर भगवान जगन्नाथ स्वामी को भव्य रथ में बिठाकर नगर भ्रमण कराया जाता है.

Tags: Rajasthan news, Udaipur news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें