
हाइलाइट्स
अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल करके स्कैम होना बहुत होता जा रहा है.
हैकर्स ने वॉट्सऐप को अपना नया अड्डा बना लिया है.
सलाह दी जाती है अनजान व्यक्ति से कभी अपनी डिटेल नहीं शेयर करनी चाहिए.
WhatsApp एक ऐसा पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है, जो शायद ही किसी फोन में इंस्टॉल न हुआ हो. आज के समय में ज़्यादातर लोग वॉट्सऐप के ज़रिए ही कम्यूनिकेट करते हैं. यही वजह है कि जालसाजों ने भी इसे अपना नया अड्डा बना लिया है. हैकर्स नए-नए तरीके से लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं, और इसी के चलते कई यूज़र्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
वॉट्सऐप पर इन दिनों सबसे आम घोटालों में से एक अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल प्राप्त करना है. ये कॉल, ऑडियो और वीडियो दोनों तरह से की जा रही हैं. जो मामले सामने आए हैं, उसमें से कॉल अक्सर मलेशिया, केन्या और वियतनाम जैसे देशों से की जा रही हैं. देश की जानकारी दिए गए ISD कोड से मिली हैं. इस तरह की कॉल तेजी से बढ़ रही है, और बहुत से लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि स्कैमर्स ने उनके फोन नंबर कैसे प्राप्त किए.
दरअसल वॉट्सऐप एक VoIP नेटवर्क के ज़रिए काम करता है, जिसका मतलब है कि लोग बिना किसी अडिशनल शुल्क के किसी भी देश से कॉल कर सकते हैं.
पैसे चुराना है मकसद
इन कॉल्स का एजेंडा स्पष्ट नहीं है, लेकिन कई मामलों में, स्कैमर गोपनीय जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करते हैं जिसका उपयोग वे यूज़र्स के अकाउंट से पैसे चुराने के लिए कर सकते हैं. इसलिए, यूज़र्स को सतर्क रहना चाहिए और ऐसी कॉल के दौरान किसी भी तरह की निजी जानकारी का खुलासा नहीं करना चाहिए.
ध्यान देने वाली बात ये है कि ऐसा ज़रूरी नहीं है कि आप जिस अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल प्राप्त करते हैं, दिखाया गया ISD कोड उसी देश का हो. आजकल ऐसी एजेंसियां हैं जो वॉट्सऐप कॉल के लिए अंतरराष्ट्रीय नंबर बेचती हैं. इसका मतलब ये भी है कि हो सकता है कि कॉल करने वाला शख्स आपके शहर से ही कॉल कर रहा हो.
सावधानी है ज़रूरी
इसलिए ये सलाह दी जाती है कि कॉल चाहे लोकल से आ रहा हो या अंतर्राष्ट्रीय नंबर से हमें किसी भी कीमत पर अनजान व्यक्ति से डिटेल नहीं शेयर करनी चाहिए. साथ ही कॉल को ब्लॉक कर देना भी एक अच्छा ऑप्शन है ताकि बार-बार कॉल न आ सके.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Mobile Phone, Tech news, Tech news hindi, Whatsapp, Whatsapp update
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 12:20 IST








