Video: ‘एक्स्ट्रा मोटिवेशन…’ CM ममता बनर्जी का दिखा अनोखा अंदाज, हाथ में पप्पी लेकर ट्रेडमिल पर भागीं दीदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

CM ममता बनर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया है.
ममता बनर्जी के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
वीडियो को कैप्शन दिया ,’कुछ दिन, आपको कुछ अतिरिक्त प्रेरणा की आवश्यकता होती है.’

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल ममता बनर्जी ने अपने वर्कआउट का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला है. वीडियो में पश्चिम बंगाल की CM ने हमेशा की तरह साड़ी पहन रखी है. साथ ही उनके हाथ में उनका पालतू पप्पी भी है. वीडियो में वह ट्रेडमिल पर वर्कआउट करती देखी जा सकती हैं.

इस वीडियो को अभी तक 30 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. मालूम हो कि ममता बनर्जी अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच अपने वर्कआउट के अनुरूप और रोजाना ट्रेडमिल पर चलने के लिए जानी जाती हैं. 68 वर्षीय ममता बनर्जी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘कुछ दिन, आपको कुछ अतिरिक्त प्रेरणा की आवश्यकता होती है.’

Tags: Mamta Banarjee, Viral video, West bengal

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें