नए घर में कदम रखते ही मह‍िला कांप उठी, दीवारों-दरवाजों पर रेंगते नजर आए सांप, हटाने के लिए खर्च किए लाखों

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हर कोई नया घर इसल‍िए खरीदता है कि उसमें साफ-सफाई होगी. कहीं टूट-फूट और गंदगी नहीं होगी. मगर 42 साल की एम्‍बर हॉल के साथ इसके बिल्‍कुल उलट हुआ. कोलोराडो में जब वह अपने चार-बेडरूम और दो-बाथरूम वाले घर में गईं तो जो देखा उसकी उम्‍मीद तो बिल्‍कुल भी नहीं की होगी. घर में उन्‍हें कुछ ऐसा दिखा जिसे देखकर उनके होश उड़ गए. वह कांप उठीं और चिल्‍लाते हुए बाहर आ गईं.

चैनल डेनवर7 के साथ बातचीत में एम्बर हॉल ने कहा, जब मैनें अपना नया घर बुक किया था, तब तो इस बात का बिल्‍कुल भी अंदाजा नहीं था कि घर में इतने सांप होंगे. हॉल ने अपने गैरेज के पीछे के दरवाजे का जिक्र करते हुए कहा, मैं अपना सामान खोलने की कोशिश ही कर रही थी कि मेरे डॉगी को कुछ नजर आया. मैं यह देखने के लिए बाहर आई कि वह क्‍या देख रहा है. मैने सोचा, शायद वह मकड़ी या वैसा ही कुछ और होगा. मगर वहां दो छेद थे. मैंने उनमें से सांप निकलते और दीवारों पर रेंगते हुए देखा. मैं तो चिल्‍लाते हुए बाहर आई. बेहद घबरा गई थी.

दरवाजे पर भी लिपटा नजर आया सांप
हॉल ने कहा, दरवाजे के बगल में एक दरार थी, उसमें भी सांप लिपटे हुए थे. उस समय मैंने सारा साफ कराया. लेकिन उसके बाद से लगातार वहां सांप नजर आ रहे हैं. अब तक 10 दिन में 10 से ज्‍यादा सांप दिखाई दे चुके हैं. विशेषज्ञ कह रहे हैं कि ये गार्टर स्‍नैक हैं, लेकिन यह भी कह रहे कि उन्‍होंने गार्टर स्नेक को इतना बड़ा नहीं देखा है. महिला ने कहा,मुझे मौत का डर सता रहा है. मैं वहां नहीं जा सकती.

हटाने के लिए कर्मचारी रखा, हजारों डॉलर फूंक दिए
डेनवर7 को हॉल ने बताया, मैं अपना कोई भी सामान नहीं खोल सकती क्योंकि मुझे लग रहा कि बक्सों में या बक्सों के नीचे सांप हो सकते हैं. यह ऐसा है जैसे आप बिस्तर पर जाएं, और अगर चादर आपके पैर या किसी चीज छू जाए तो आप तुरंत हटा देते हैं, यह सुनिश्चित करने के लिए कि वहां कुछ भी नहीं है. महिला ने इन सांपों को हटाने के लिए सांप रैंगलर को काम पर रखा था और अब तक वह करीब एक हजार डॉलर खर्च कर चुकी है. विशेषज्ञों के मुताबिक, संभवतः घर के नीचे कोई होल है, जिसमें सांप रह रहे हैं. यह दो साल से यहां हो सकते हैं. इसलिए जबतक वह पूरी तरह साफ नहीं हो जाते, दिखते रहेंगे.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें