शिमला. मणिपुर में जातीय हिंसा में देश भर के कई राज्यों के लोग फंसे हुए हैं. अब कई राज्यों ने अपने लोगों को वहां से निकालने के लिए प्रयास शुरू किए हैं. इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश सरकार भी अपने लोगों को निकालने के लिए पहल कर रही है. हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी जिलों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं. शिमला और किन्नौर के डीसी ने इस संबंध में हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.
जानकारी के अनुसार, फिलहाल हिमाचल प्रदेश के 5 स्टूडेंट्स को वहां से निकाला गया है. ये छात्र इम्फाल की खुमान लंपक नेशनल स्पॉटर्स यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे. उन्हें वहां से स्थानीय पुलिस और सेना ने निकाला है और एयरपोर्ट ले गए हैं. इन पांच छात्रों में तीन मंडी और 1-1 छात्र हमीरपुर और कुल्लू से है. ये छात्र इंफाल से कोलकाता जा रहे हैं और फिर वहां से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे.
डीसी शिमला ने फेसबुक पेज के जरिये अपील की है कि यदि शिमला जिले का कोई छात्र/व्यक्ति मणिपुर में फंसा हुआ है और घर वापस आना चाहता है, तो कृपया विशाल से संपर्क करें. इसके लिए 0177-2655988 और 98169-66635 मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है. वहीं, किन्नौर प्रशासन का कहना है कि यदि आपके जिले का कोई छात्र/व्यक्ति मणिपुर में फंसा हुआ है और घर वापस आना चाहता है, तो 01786-223151/223155 और 8580819827, 9459457587 मोबाइल नंबरों पर कॉल कर सकता है.
आपके शहर से (शिमला)

हिमाचल में बारिशः धर्मशाला में आंधी से उड़ा पंडाल, भगदड़ मची, कुल्लू में बाल-बाल बचे MLA सुंदर सिंह, JE घायल, HRTC बस पर गिरा पत्थर

VIDEO: कभी हंसती-कभी मां की गोद खेलती….पापा की शहादत से अनजान सान्विकी, शहीद अरविंद के पिता भी बेखबर!

Rajouri Encounter: शहीद की याद में आसमां भी रोया, पंचतत्व में विलीन हुए कमांडो अरविंद कुमार, लाल जोड़े में पत्नी ने दी विदाई

Summer Vacation 2023: 6 राज्यों में समर वेकेशन का ऐलान, दिल्ली को अभी भी है इंतजार, जानें कब मिलेगी बच्चों को राहत

हिमाचल के शहीद संतोष ठाकुर पंचतत्व विलीन, 10 वर्षीय बेटे ने पिता की चिता को दी मुखाग्नि

मनाली में स्कूली बच्चों को नशा बेचता था युवक, 13 लाख रुपये के चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Success Story : बिना कोचिंग के कैसे क्रैक किया UPSC, IAS गंधर्व राठौर ने बताया, नोट कर लें टिप्स

धर्मशाला पुलिस की बड़ी कामयाबीः 13 लाख रुपये के चिट्टे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, जम्मू से ला रहे थे खेप

लाहौल में मई में स्नोफॉलः अटल टनल, सिस्सु और कोकसर में ताजा हिमपात, केलांग में पारा -0.7 डिग्री

मंडी जोनल अस्पताल में शुरू हुए हड्डियों से जुड़े आपरेशन, 3 लाख रुपये खर्च करने के बाद ठीक हुई C-आर्म मशीन
क्यों हो रही हिंसा
मणिपुर में कई दिन से हिसंक प्रदर्शन हो रहे हैं. आलम यह है कि 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. कुकी समुदाय के लोगों ने मैतेई समुदाय को मिलने वाले दर्जे और सरकार के फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया और इसी प्रदर्शन में हिंसा हुई है. दो समुदायों का ये झगड़ा है. बड़ी संख्या में यहां पर सैन्यबल तैनात किया गया है. इसी वजह से यहां पर कई राज्यों के लोग फंसने का अंदेशा जताया गया है. फिलहाल, धीरे धीरे यहां पर हालात सामान्य होंगे. सुप्रीम कोर्च में भी इस मसले पर आज सुनवाई होने जा रही है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Manipur Attack, Shimla News Today
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 08:55 IST








