Siwan News: सीवान के रेलवे स्टेशन पर बंदरों के आतंक से यात्री परेशान, जानें कैसे करता है हमला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अंकित कुमार सिंह/सीवान: बिहार के सीवान में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं. स्थिति ऐसी हो गई है कि बंदर उन्हें सड़कों पर चलने व घर से निकलने तक नहीं दे रहे है. आवागमन करने के दौरान बंदर अकेला देख हमला भी कर दे रहे हैं. बंदरों के हमले से लोग न सिर्फ जख्मी हो जा रहे हैं बल्कि भयभीत भी हो जा रहे हैं. बंदरों ने सीवान जिले के रेलवे स्टेशनों पर भी आतंक फैला रखा है. स्थिति ऐसी हो गई है कि रेलवे स्टेशन पर भी लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

मैरवा रेलवे स्टेशन पर बंदर ने मचाया उत्पात

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के अंतर्गत आने वाले सीवान के मैरवा रेलवे स्टेशन पर उस समय स्थिति असामान्य हो गई, जब एक अकेले बंदर ने यात्रियों के बीच आकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया. देखते ही देखते यात्री तितर-बितर होकर इधर-उधर भागने लगे. वहीं बंदर ने कई यात्रियों का सामान बिखेर दिया तो कई लोगों को भगा भी दिया. गणीमत यह रही कि कोई यात्री जख्मी नहीं हुई. स्थिति ऐसी हो गई कि डर से कोई बंदर को भगाने तक नहीं जा रहा था. जिसने भी प्रयास किया उसी पर बंदर ने हमला कर दिया. बंदर के उत्पाद के चलते मैरवा रेलवे स्टेशन पर दो घंटे तक स्थिति असमान्य बनी रही.

 यात्री हो रहे परेशान 

रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि बंदर काफी बावला है. उसे खाने-पीने का सामान नहीं देने पर यात्रियों को काट लेता है और झपट्टा भी मार देता है. यात्रियों ने बताया कि इससे पहले भी वह कई बार यात्रियों को परेशान कर चुका है और पूर्व में व्यक्तियों को काट भी चुका है. उन्होंने रेल प्रशासन से आग्रह किया कि ऐसे बंदर को रेलवे स्टेशन से हटवा दिया जाए, ताकि यात्री अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें. उन्होंने बताया कि बंदर काफी एग्रेसिव है और वह पागल है. किसी भी समय बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है.

भोजन के लिए बंदर करता है हमला

मैरवा रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि एक बंदर बैठे यात्रियों के बीच घूस गया. घूसते ही उसने उत्पात मचाना शुरू कर दिया. जिससे यात्री इधर-उधर भागने लगे. स्थिति ऐसी हो गई कि उसने कई लोगों पर झपट्टा मारा और सामान भी छीन लिया. उसे मारने व भगाने का प्रयास भी किया गया. हालांकि जो उसे मारने के लिए जा रहा था उस पर हमला कर रहा था. बंदर के इस हरकत से लगभग 2 घंटे तक असामान्य स्थिति बनी रही. हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद उसे भगाया जा सका. इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन बंदर के आतंक से लोग डरे हुए थे. बंदर भोजन के लिए लोगों पर हमला करता है.

Tags: Bihar News, Latest hindi news, Siwan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें