लालू-नीतीश और राबड़ी के साथ काम कर चुके 12 पूर्व IPS प्रशांत किशोर की कैंप में शामिल, देखें पूरी लिस्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना. लोकसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है. वैसे-वैसे बिहार समेत पूरे देश में राजनीतिक सरगर्मियां भी बिहार में तेज होती जा रही हैं.अभी तक बिहार की सियासत में एनडीए (NDA) और महागठबंधन (Grand Alliance) के बीच ही मुख्य लड़ाई मानी जा रही थी, लेकिन इस बीच प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की पार्टी जन सुराज भी एक तीसरा फ्रंट बनाने की कोशिश में जुटी हुई है. प्रशांत किशोर कि पार्टी लगातार अपने साथ लोगों को जोड़ने की कोशिश में लगी हुई.  कुछ दिन पहले ही जन सुराज पार्टी में 6 पूर्व नौकरशाह (IAS) को शामिल किया था. आज उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए 12 पूर्व आईपीएस (IPS) अधिकारियों को शामिल करवाया गया, जिसमें आठ तो आज शामिल हो गए चार ने अपने शामिल होने की सहमति दे दी है.

जन सुराज में शामिल हुए अधिकारियों का कहना है कि नौकरी के दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार के बहुत सारे मामले देखे, लेकिन विभागीय मजबूरियों की वजह से वो उस पर सवाल नहीं उठा सकते थे. लेकिन, अब रिटायरमेंट के बाद उनकी यह इच्छा है कि समाज में जागृति आए और सुधार हो इसी कारण उन्होंने जन सुराज पार्टी ज्वाइन किया है. जन सुराज में आज 12 पूर्व आईपीएस अधिकारी शामिल हुए जिससे जन सुराज का दायरा बढ़ते जा रहा है. ये सभी आईएएस-आईपीएस नीतीश कुमार, लालू यादव और राबड़ी देवी के कार्यकाल में काम कर चुके है. रिटायर्ड DIG एस के पासवान कहते हैं कि व्यवस्था को बदलने की मुहिम में प्रशांत किशोर लगे हुए है जिनका अपना कोई स्वार्थ नहीं है. हम लोग भी उनके मुहिम में बिना किसी राजनीतिक स्वार्थ के शामिल हुये हैं.

इन अधिकारियों ने थामा PK का हाथ 
1. जितेंद्र मिश्रा (समस्तीपुर ) सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक (IG) होम गार्ड, 2004 इंडियन पुलिस सर्विस बैच
2. एस. के. पासवान (वैशाली) सेवानिवृत महानिदेशक (DG), 1979 इंडियन पुलिस सर्विस बैच – 3. के. बी. सिंह ( सारण ) – सेवानिवृत पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) संचार, 1983 इंडियन पुलिस सर्विस बैच
4. उमेश सिंह (बेगूसराय) – सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक (IG Vigilance), 1984 इंडियन पुलिस सर्विस बैच
5. अनिल सिंह (सुपौल) सेवानिवृत पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) मुजफ्फरपुर, 2002 इंडियन पुलिस सर्विस बैच ६. शिवा कुमार झा (सुपौल) – सेवानिवृत पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) इकोनॉमिक्स अफेयर, 2004-
इंडियन पुलिस सर्विस बैच 7. अशोक कुमार सिंह ( सिवान ) सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक (IG), 1980 बिहार लोक सेवा
आयोग बैच, 1999 इंडियन पुलिस सर्विस बैच 8. राकेश कुमार मिश्रा (सहरसा) सेवानिवृत महानिदेशक (DG), 1986 इंडियन पुलिस सर्विस बैच
9. सी. पी. किरण (पटना) सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक (IG) पुलिस, 1989 इंडियन पुलिस C सर्विस बैच
10. मो. रहमान मोमिन (भोजपुर) – सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक (IG) तकनीकी सेवाएं, 2000
इंडियन पुलिस सर्विस बैच
11. शंकर झा, सेवानिवृत इंडियन पुलिस सर्विस बैच
12. दिलीप मिश्रा, सेवानिवृत इंडियन पुलिस सर्विस बैच

आपके शहर से (पटना)

Tags: Bihar News, Bihar politics, Prashant Kishor

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें