MP: रतलाम में युवक की हत्या का विरोध, महू-नीमच हाईवे पर लगा लंबा जाम, जानें मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रतलाम. मध्य प्रदेश के रतलाम के नगरा में 6 मई रात उस वक्त सनसनी फैल गई थी, जब एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. हत्याकांड के आरोपियों ने मृतक को समझौता करने बुलाया था. उसके बाद उसे धोखे से चाकू से गोद दिया. इस हमले में मृतक का साथी भी गंभीर रूप से घायल है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया. परिजनों ने 7 मईको महू-नीमच हाईवे जाम कर दिया. इस हंगामे की वजह से हाईवे पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई.

जानकारी के मुताबिक, नगरा में रहने वाले नारायण भाटी और उसके साथी का पास के ही बरवनखेड़ी गांव के रितेश राणा, सचिन और उसके साथियों से पुराना विवाद चल रहा था. आरोपियों ने इसी विवाद को सुलझाने के लिए नारायण और उसके दोस्त को रतलाम बस स्टैंड बुलाया था. जब दोनों वहां नहीं पहुंचे तो आरोपियों ने नारायण और उसके दोस्त को फोरलेन पर सनावदा तिराहे पर बुलाया. उसके बाद जब दोनों यहां पहुंचे तो आरोपी और उसके आधा दर्जन साथी उन पर टूट पड़े. आरोपियों ने उन पर लाठियों और चाकूओं से हमला कर दिया.

इधर, हमला होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. इस चीख-पुकार को सुन आसपास के लोग बीच-बचाव करने पहुंचे. लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी मौके से भाग गए. आसपास के लोगों ने घायल नारायण और उसके दोस्त को रतलाम जिला अस्पताल पहुंचाया. यहां 23 वर्षीय नारायण भाटी ने दम तोड़ दिया, जबकि उसके दोस्त का इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी और स्टेशन रोड टीआई ने जिला अस्पताल और मौके पर पहुंचकर प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की जानकारी ली है. रतलाम स्टेशन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है.

Tags: Crime News, Mp news, Ratlam news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें