राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण में 9 मिनट तक बिजली गुल, अंधेरे में जारी रहा संबोधन, BJP की राज्य सरकार से माफी की मांग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

ओडिशा में शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण में लाइट बंद हो गई.
इसके बावजूद उन्होंने अपने भाषण को जारी रखा.
राष्ट्रपति मुर्मू को यह कहते हुए सुना गया कि बिजली लुका-छिपी खेल रही है.

बारीपद. ओडिशा के बारीपद में महाराजा श्री रामचंद्र भंजदेव विश्वविद्यालय (Shri Ramchandra Bhanjadeo University) के 12वें दीक्षांत समारोह में शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) के भाषण के दौरान लाइट बंद हो जाने से कार्यक्रम स्थल पर अंधेरा छा गया. इस हाई सिक्योरिटी वाले कार्यक्रम में गड़बड़ी सुबह 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर पांच मिनट तक चली. यह राष्ट्रपति मुर्मू के भाषण के दौरान बमुश्किल कुछ ही मिनटों के लिए हुआ. बहरहाल कार्यक्रम स्थल पर माइक सिस्टम पर इसका कोई असर नहीं पड़ने के कारण वह अपने भाषण को जारी रख सकीं. इस दौरान जिस जगह पर कार्यक्रम हो रहा था, उसका एयर कंडीशनिंग सिस्टम भी सामान्य रूप से काम कर रहा था.

जब बिजली चली गई तो राष्ट्रपति मुर्मू को यह कहते हुए सुना गया कि बिजली ‘लुका-छिपी खेल रही है’ और बड़ी संख्या में दर्शक उन्हें सुनने के लिए धैर्यपूर्वक बैठे थे. हालांकि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था. गौरतलब है कि ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर की रहने वाले राष्ट्रपति मुर्मू को ‘माटी की बेटी’ माना जाता है. टाटा पॉवर, नॉर्थ ओडिशा पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के सीईओ भास्कर सरकार ने कहा कि हॉल में कोई बिजली सप्लाई में कोई बाधा नहीं आई थी और गड़बड़ शायद बिजली के तारों में कुछ खराबी के कारण हुई थी.

कुलपति ने घटना पर खेद जताया
दूसरी ओर विश्वविद्यालय के कुलपति संतोष कुमार त्रिपाठी ने इस घटना पर खेद व्यक्त जताया और राष्ट्रपति मुर्मू के भाषण के दौरान बिजली की गड़बड़ी के लिए माफी मांगी. कुलपति ने संवाददाताओं से कहा कि ‘मैं बेहद दुखी हूं और इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए खुद को दोषी मानता हूं. बिजली गुल होने पर हम शर्मिंदा हैं. हम निश्चित रूप से घटना की जांच करेंगे और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.’ उन्होंने कहा कि राज्य के स्वामित्व वाले औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड ने इस आयोजन के लिए जेनरेटर की सप्लाई की थी. हम उनसे बिजली की समस्या का कारण पूछेंगे.

President Shimla Visit: आज शिमला आएंगी राष्ट्रपति, ये है द्रौपदी मुर्मू का 4 दिवसीय शेड्यूल

BJP ने की राज्य सरकार से माफी मांगने की मांग
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के दौरान बिजली गुल होने से राज्य में राजनीतिक विवाद पैदा हो गया. इसे सुरक्षा में बड़ी चूक करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से माफी मांगने को कहा. उन्होंने कहा कि ‘यह पूरे राज्य के लिए शर्म की बात है. राज्य सरकार दावा करती है कि ओडिशा बिजली सरप्लस राज्य है. जबकि वह उस स्थान पर बिजली उपलब्ध नहीं करा सकी, जहां देश की प्रथम नागरिक मौजूद थीं. हम मुख्यमंत्री से माफी की मांग करते हैं.’ वहीं बीजू जनता दल (बीजद) के उपाध्यक्ष देबी प्रसाद मिश्रा ने कहा कि इस चूक के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी. वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंचानन कानूनगो ने कहा कि ‘यह पूरे राज्य के लिए बड़े शर्म की बात है. हम इस घटना के लिए राज्य सरकार से मांग करते हैं कि वह राष्ट्रपति से माफी मांगे.’

Tags: Odisha news, Power Crisis, President, President of India

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें