AP Board SSC Result 2023: आंध्र प्रदेश बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी, 6 लाख स्टूडेंट यहां चेक करें रिजल्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अमरावती. AP Board SSC Result 2023: आंध्र प्रदेश के माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (एसएससी) या 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. इस परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है और राज्य में उनका कुल पास प्रतिशत 72 प्रतिशत दर्ज किया गया है. शिक्षा मंत्री बोत्सा सत्यनारायण ने शनिवार को शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के एसएससी रिजल्ट की घोषणा की, जिसमें छह लाख से अधिक स्टूडेंट शामिल हुए थे.

राज्य सरकार की शनिवार को जारी एक नोटिफिकेशन के अनुसार, स्नातक करने वाले छात्रों की कुल संख्या में से 69.2 प्रतिशत लड़कों ने परीक्षा पास की है, जबकि लड़कियों की संख्या 75.3 प्रतिशत है. नोटिफिकेशन के अनुसार लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 6.1 प्रतिशत अधिक है. एपी एसएससी (कक्षा 10) की बोर्ड परीक्षाएं 3 अप्रैल से शुरू हुईं और 18 अप्रैल, 2023 को समाप्त हुईं थीं.

933 स्कूलों का 100 प्रतिशत रिजल्ट
बता दें कि आंध्र प्रदेश के माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (एसएससी) या 10वीं कक्षा के रिजल्ट की बात करें तो राज्य में 933 स्कूलों ने 100 प्रतिशत पास प्रतिशत दर्ज किया है. स्टूडेंट्स को रिजल्ट चेक करने के लिए आंध्र प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट results.bse.ap.gov.in पर विजिट करना होगा. इसके अलावा नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी 10वीं का रिजल्ट चेक किया जा सकता है.

रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक

ये भी पढ़ें-
NEET UG Exam: नीट यूजी की परीक्षा स्थगित, नयी तारीख की घोषणा जल्द, चेक करें डिटेल
JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस के लिए आज ही कर लें रजिस्ट्रेशन, नहीं मिलेगा दूसरा मौका

Tags: Board result, Class 10th Results, Exam result

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें