‘मिर्जापुर 2’ की भाभी माधुरी यादव का छलका दर्द, पूरे 1 साल नहीं मिला काम, अब एक्शन अवतार में आएंगी नजर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली: फिल्मी दुनिया में हर साल, हर महीने तमाम फिल्में बनती और रिलीज होती हैं. बावजूद इसके कई ऐसी टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं जिन्हें बहुत आसानी से काम करने का मौका नहीं मिलता. वेब सीरीज मिर्जापुर में माधुरी यादव के किरदार में नजर आ चुकी एक्ट्रेस ईशा तलवार (Isha talwar) ने भी काम न मिलने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस ने बताया कि अच्छी फिल्म और वेब सीरीज में करने के बाद भी ये जरूरी नहीं होता कि आपको आगे भी काम मिलेगा.

ईशा तलवार जब वेब सीरीज मिर्जापुर में नजर आईं तो उन्होंने अपने किरदार से लोगों का खूब दिल जीता. उस सीरीज में इनके माधुरी भाभी के किरदार को लोगों ने काफी नोटिस किया. लेकिन ऐसी चर्चित वेब सीरीज में काम करने के बाद भी ईशा को पूरे एक साल तक अगले ऑफर का इंतजार करना पड़ा. वह इसी इंतजार में पूरा एक साल निकाल चुकीं थी कि कोई अच्छा ऑफर आएगा तो वह उसे एक्सेप्ट करेंगी. इस बीच उन्होंने कहीं कोई ऑडिशन भी नहीं दिया. उनका मानना है कि ऐसी सीरीज में भी मेरा काम देखकर लोग ऑडिशन की मांग करते हैं. अब लंबे इंतजार के बाद एक्ट्रेस सास बहू और फ्लामिंगों का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं.

भाई के साथ नजर आ रही इस क्यूट बच्ची को पहचाना? आज बड़े खानदान की हैं बहू, खूबसूरती की मुरीद है पूरी दुनिया

साल भर घर में खाली बैठी, नहीं मिला काम
ईशा तलवार ने हाल ही में एक न्यूज एजेंसी को दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि मिर्जापुर जैसी पॉपुलर वेब सीरीज में भी काम करने के लिए उन्हें दस साल का लंबा इंतजार करना पड़ा था. इससे पहले भी वह एक्टिंग लाइन से लंबे समय से जुड़ी हैं. उन्हें लगा था कि बेहतरीन वेब सीरीज मिर्जापुर अपना एक्टिंग टैलेंट दिखाने के बाद अब उनका संघर्ष थोड़ा कम होगा और उन्हें काम मिलना शुरू होगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इस चर्चित वेब सीरीज में काम करने के बाद भी वह एक साल से घर में बैठी हैं उन्हें किसी तरह का कोई ऑफर नहीं आया. अब लंबे समय बाद ईशा सास बहू और फ्लामिंगों में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ डिंपल कपाड़िया लीड रोल में हैं.

अब भी काम के लिए देना पड़ रहा ऑडिशन
एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में बताया कि वह अब तक कई बड़े और छोटे डायरेक्टर को ऑडिशन दे चुकी हैं. वेब सीरीज सास बहू और फ्लामिंगों के लिए भी उन्होंने ऑडिशन दिया था. सीरीज के डायरेक्टर होमी अदजानिया से एक्ट्रेस ने कहा कि उनके पास 500 से भी ज्यादा ऑडिशन की रिकॉर्डिंग हैं, जो वह काफी टाइम से दे चुकी हैं. ईशा ने डायरेक्टर को कहा कि वह उनके मिर्जापुर के कुछ सीन्स देखकर उन्हें सिलेक्ट करना चाहें तो कर सकते हैं. बावजूद इसके उन्हें इस सीरीज के लिए भी ऑडिशन देना पड़ा.

बता दें कि ईशा अपने अगले प्रोजेक्ट सास बहू और फ्लामिंग को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. इस सीरीज में भी वह मिर्जापुर की तरह दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं. सीरीज का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है. वहीं, एक्ट्रेस का रोल सीरीज की लीड किरदार डिंपल पर भारी पड़ता दिख रहा है।

Tags: Bollywood actress, Entertainment news., Mirzapur 2

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें