इलाहाबाद. अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के मारे जाने के बाद भी उमेश पाल शूटआउट केस में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं. ताजा मामला इस केस में फरार चल रही माफिया यानी की अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को लेकर है जो कि काफी चौंकाने वाला है. दरअसल माफिया अतीक अहमद के जेल जाने के बाद शाइस्ता परवीन ही अतीक अहमद के इंटर स्टेट गैंग जिसका नाम IS-227 है, को चला रही थी.
शाइस्ता ने अतीक की गैर मौजूदगी में इस गैंग के माध्यम से एक करोड़ 68 लाख रुपए वसूले थे. माफिया अतीक अहमद के राजदार खान सौलत हनीफ ने पुलिस पूछताछ में इस बात का खुलासा किया है. पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिए जाने के बाद खान सौलत हनीफ ने बताया है कि अतीक और अशरफ़ के जेल जाने के बाद गैंग की कमान शाइस्ता ही संभाल रही थी. खान सौलत हनीफ के मुताबिक शाइस्ता वसूली समेत तमाम धंधे भी चला रही थी.
शाइस्ता के कहने पर ही उसने कई बार अलग-अलग जगहों पर रहने वाले लोगों से मोटी रकम वसूल कर उस तक पहुंचाई थी. खान सौलत हनीफ ने खुलासा किया है कि बीते साल 17 जून को सुधांशु श्रीवास्तव से लाकर उसने शाइस्ता को 1 करोड़ 68 लाख रुपए भी दिए थे. इसके अलावा दिल्ली व अन्य शहरों में जाकर कारोबारियों व अन्य लोगों से रकम लेकर शाइस्ता तक पहुंचाने की बात भी खान सौलत हनीफ ने कबूली है.
आपके शहर से (इलाहाबाद)

UP Nikay Chunav: सपा को बदनाम करने के लिए वायरल की गई अतीक अहमद के बेटे अली की फर्जी चिट्ठी, मामला पहुंचा चुनाव आयोग

नाबालिग की सब्जी की तरह खरीद-फरोख्त करना समाज पर काला धब्बा, देह व्यापर से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी

OMG! हमेशा भैंस का दूध निकालता मिलेगा यह ग्वाला! VIDEO में देखें इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में हैरान करते स्टैचू

Allahabad News : हैदराबाद की तर्ज पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में होगी फोरेंसिक विज्ञान की पढ़ाई, सबूतों का बारीकी से होगा अध्ययन

UP: गिफ्टेड iPhone से अतीक के वकील ने शेयर की थी उमेश पाल की लोकेशन, जानें नया खुलासा

Chandra Grahan 2023: रात में इतने बजे लगेगा साल का पहला चन्द्र ग्रहण, सर्प की तरह दिखेगा खास तारों का समूह

CRPF Recruitment 2023: ‘ओवर ऐज’ हुए अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका, सीआरपीएफ दरोगा भर्ती में मिली छूट

Education News : विद्यार्थियों ने बीच में छोड़ा कोर्स तो भी मिलेगा सर्टिफिकेट, जानिए क्या है एनईपी योजना

Allahabad university : नुक्कड़ नाटक कर विश्वविद्यालय की अव्यवस्थाओं पर सवाल, 10 मई को दिल्ली में यात्रा

तेज होगी अतीक-अशरफ मर्डर केस की जांच, टीम में 2 नए सदस्य शामिल, प्रयागराज पहुंचा आयोग

बड़ा खुलासा: अतीक अहमद का आखिरी बार चेहरा देखने कब्रिस्तान आई थी शाइस्ता परवीन! पुलिस को नहीं लग पाई भनक
सूत्रों के मुताबिक पुलिस को इस लेनदेन के सबूत तब मिले जब उसने सौलत के मोबाइल की जांच की. सौलत ने व्हाट्सएप पर इस लेन देन से संबंधित चैट भी किए थे. दरअसल पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के वकील खान सौलत हनीफ को उमेश पाल शूट आउट केस में षड्यंत्र का आरोपी बनाया है. इस मामले में पुलिस ने सौलत की ज्यूडिशियल कस्टडी रिमांड बनवाई है, जो कि 10 मई को खत्म हो रही है. हालांकि खान सौलत हनीफ उमेश पाल अपहरण केस में नैनी सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Allahabad news, News atiq ahmed, UP news
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 19:07 IST








