IAS Chhavi Ranjan : झारखंड के समाज कल्याण विभाग के सचिव आईएएस छवि रंजन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया है. उन पर सेना की जमीन बेचने समेत कई घोटालों के आरोप हैं. 2011 बैच के आईएएस छवि रंजन ने प्रशासनिक सेवा में अपने करियर की शुरुआत झारखंड के चक्रपुर से किया था. उनकी पहली पोस्टिंग चक्रपुर में एसडीओ के रूप में हुई थी.
वह अपने कारनामों के चलते शुरू से ही विवादों में रहे हैं. रांची के विधायक और झाखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह ने उन पर बजट सत्र के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. आज हम लोग आईएएस छवि रंजन की पढ़ाई लिखाई और फैमिली बैकग्राउंड के बारे में जानेंगे.
2011 बैच के आईएएस हैं छवि रंजन
आपके शहर से (रांची)

Ranchi News: रांची के इन सरकारी स्कूलों में इंग्लिश मीडियम में होगी पढ़ाई, ऐसे ले सकते हैं एडमिशन

Go First की सेवा ठप, रांची में यात्री परेशान, दिल्ली-मुंबई का किराया हुआ महंगा

Bokaro News : ये हैं बोकारो के मशरूम वाले इंजीनियर, पढ़ाई पूरी कर मशरूम के व्यंजन बनाकर परोसना शुरू किया स्वाद

OMG : फ्री फायर गेम के दौरान हुआ प्यार, पश्चिम बंगाल से गोड्डा आ गई नाबालिग, जानिए आगे क्या हुआ ?

Sahibganj Crime News : रुबिका पहाड़िन पार्ट-2 हत्याकांड की जांच जारी, नहीं हो सका शव के टुकड़े का पोस्टमॉर्टम, जानिए कारण

पति से हुई अनबन तो गुस्साई पत्नी ने कर दी हत्या, थाने जाकर बोली- साहब मैंने उसे मार डाला

Godda News : लंबी कार नहीं, शादी के लिए रथ है दूल्हों की पहली पसंद, लग्न में बढ़ गई है मांग

Gold Silver Price in Ranchi Today: सोने में आई जबरदस्त उछाल, चांदी भी चमकी, जानें ताजा रेट

Ranchi News: नगर आयुक्त ने दिया सख्त निर्देश ! खुली नालियां मिली तो नपेंगे सुपरवाइजर

जयमाला के बाद स्टेज पर आ धमका प्रेमी, दुल्हन की भरी मांग; देखता रह गया बेचारा दूल्हा

PHOTOS: गठीले बदन वाला यह है झारखंड पुलिस का गबरू जवान, अब कनाडा में रोशन करेगा नाम!
आईएएस छवि रंजन झारखंड के ही रहने वाले हैं. उनका जन्म 1981 में कदमा में हुआ था. छविरंजन की स्कूलिंग जमेशदपुर में ही हुई है. उन्होंने साल 1999 में बिष्टुपुर के सेंट मैरी हिंदी स्कूल से हाईस्कूल पास किया था. इसके बाउ टेल्को के चिन्मया स्कूल से 12वीं पास की थी. 12वीं के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज से बीएससी और एमएससी किया है. छवि रंजन साल 2011 में यूपीएससी परीक्षा पास करके आईएएस बने थे. उनकी ऑल इंडिया 125वीं रैंक थी.
आईएएस पद छोड़कर प्राइवेट सेक्टर में जाने की तैयारी में थे
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईएएस छवि रंजन जमीन घोटाने में खुद को फंसता देख आईएएस पद छोड़कर प्राइवेट सेक्टर में जाने की तैयारी में थे. सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि छवि रंजन ने डीसी रहते हुए जो धन जमीन घोटाले से कमाया है उसे कहीं इनवेस्ट करके खुद प्राइवेट सेक्टर में जाने की तैयारी थी. लेकिन इससे पहले ही प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया.
ये भी पढ़ें-
MBA पासआउट करोड़पति परिवार को छोड़कर बनी साध्वी, 23 साल में हो गई थी मैनेजर
DU Education: दिल्ली विश्वविद्यालय में अब रात 8 बजे तक चलेंगी क्लास, जानें क्या है कारण
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IAS Officer, Jharkhand news, Success Story, Upsc exam
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 19:12 IST








